ब्रह्माकुमारीज़ के समाजसेवा प्रभाग और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मध्य तीन वर्ष की अवधि के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया गया है। इस एमओयू के अंतर्गत “संगम–गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
इस अभियान का राजस्थान राज्य स्तरीय शुभारंभ 2 नवंबर को शांतिवन, आबूरोड में किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इससे पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा इस अभियान का राष्ट्र स्तरीय शुभारंभ किया जा चुका है।
यह पहल देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, आत्मसम्मान और आध्यात्मिक जागरूकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।






















