ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में संस्थान की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन 2026 में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने विशेष रूप से सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. इलियासी ने विश्व शांति, आध्यात्मिकता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि
सभी धर्मों का मूल संदेश प्रेम, शांति और मानवता है। धर्म का वास्तविक उद्देश्य मनुष्यों को आपस में जोड़ना तथा समाज में प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि आध्यात्मिक मूल्य ही एक शांतिपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण का आधार हैं।
डॉ. इलियासी का यह प्रेरणादायी संदेश वैश्विक शिखर सम्मेलन के मूल उद्देश्य विश्व में शांति, सद्भाव और एकता की स्थापना को और अधिक सशक्त करता है।
यह सहभागिता विभिन्न धर्मों एवं आध्यात्मिक संगठनों के बीच संवाद, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।



















