दिनांक 14–15 दिसंबर 2025 को सिंदी में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से संबंधित भूमि पूजन समारोह का पावन आयोजन शांति एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज, प्रशासन एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में श्री सुधीर भाई कोठारी (सभापति, कृषि उत्पन्न बाजार समिति, हिंगनघाट), श्री किशोर जी दिघे (संचालक, पूर्ति सहकारी साखर कारखाना, वेला), सुश्री पौर्णिमा गावित (मुख्याधिकारी, नगर परिषद, सिंदी रेलवे) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही श्रीमती नरेंद्र निस्वादे (नागपुर सब-जोन क्षेत्र संचालिका), ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी (वर्धा सेवा केंद्र संचालिका), माधुरी दीदी, बी.के. मधु बहन, बी.के. भारती बहन एवं बी.के. दर्शना बहन (सिंदी) की पावन उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
भूमि पूजन के अवसर पर सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की सराहना की तथा सेवा केंद्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं। कार्यक्रम का वातावरण शांति, सद्भाव एवं सकारात्मक संकल्पों से परिपूर्ण रहा।























