ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाश मणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में शांतिवन, आबू रोड में जिला स्तरीय मीडिया कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को राजस्थानी पगड़ी एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव राजयोगी बी.के. करुणा भाई एवं अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी.के. डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि
दादी प्रकाश मणि जी का मीडिया कर्मियों से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम में समाज की दशा और दिशा बदलने की अपार शक्ति है। मीडिया कर्मी अपनी लेखनी, कैमरे और विचारों के माध्यम से समाज में जागृति एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने पत्रकार बंधुओं से आह्वान किया कि भारत की सनातन संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों को समाज तक पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में भी धारण करें। संस्थान की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. उषा दीदी तथा वरिष्ठ पत्रकार बी.के. अवतार भाई ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को राजयोग ध्यान का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में समाज सेवा प्रभाग के उपाध्यक्ष बी.के. अवतार भाई, वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बी.के. प्रकाश भाई एवं पीआरओ बी.के. कोमल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया समाज और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता समाज में जागृति लाने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर मधुबन न्यूज़ से बी.के. मोहित ने दुपट्टा, बी.के. त्रिलोचन ने राजस्थानी पगड़ी प्रदान की तथा बी.के. शिवांगी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बी.के. गजानन एवं बी.के. दलजीत ने सभी अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम ने दादी प्रकाश मणि जी के मीडिया जगत के प्रति स्नेह एवं उनके समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प को स्मरण करते हुए पत्रकारों को निष्पक्ष, मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और श्रेष्ठ संस्कारों को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी।





























