ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सिस्टर फिलिपा ब्लैकम के अमेरिका प्रवास के दौरान अंतरधार्मिक सम्मेलन आयोजित

5 जुलाई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं ब्रिटेन की प्रख्यात पत्रकार सिस्टर फिलिपा ब्लैकम के अमेरिका प्रवास के दौरान डलास, आर्लिंगटन सेंटर एवं तपस्या धाम रिट्रीट सेंटर में अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

तपस्या धाम रिट्रीट सेंटर में "Practical Spirituality – Gateway to Peace and Happiness" विषय पर आयोजित अंतरधार्मिक सम्मेलन का संचालन बीके ज्योति ने किया। सम्मेलन में विभिन्न धर्मों, मानवाधिकार संगठनों तथा संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विशिष्ट प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और मानवीय एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में प्रख्यात लेखिका एवं प्रेरक वक्ता फेलिन, अंतरधार्मिक नेता इमाम मरजूक अब्दुल जामी, मानवीय सेवा कार्यों से जुड़े पास्टर स्टीवन मैकेबी, यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन ऑफ फिलीपींस – ग्लोबल चैप्टर के अध्यक्ष रोड्रिक क्रूस, इवेंजेलिकल लूथरन चर्च की रेवरेंड डेब्रा लादिन मैकन, मेथोडिस्ट मेडिकल सेंटर की चैपलिन पॉलिन हेनरी, डलास पीस एंड जस्टिस सेंटर के पूर्व कार्यकारी निदेशक हादी जवाद, नासा की महासागर वैज्ञानिक एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. इंग्रिड हुकाला, शरणार्थी सेवा संगठनों की संस्थापक लिंडा अमरामसन तथा डलास में ब्रह्माकुमारीज़ के कोऑर्डिनेटर बीके रंजन ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।

इस अवसर पर एक विशेष संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों तथा पारस्परिक सहयोग के माध्यम से विश्व शांति स्थापित करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने तथा विश्व कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with International news from Dallas — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad

Tata Motors Employees Celebrate Birthdays by Planting 220 Trees at Brahma Kumaris Hruday Mohini Van
Jul 25

सिरसा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ‘बेहतर प्रशासन के लिए मूल्य एवं आध्यात्मिकता’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Sirsa

More in International

Related news you may find meaningful

View All
मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow
Jul 26

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ
Georgetown
Jul 19

ब्रह्माकुमारीज़ गुयाना ने इस्कॉन की स्वर्ण जयंती एवं गुयाना की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएँ

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित
Jul 12

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन
Moscow
Jul 11

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न
St Petersburg
Jul 9

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar
Yangon
Jul 8

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York