Brahma Kumaris

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

10 मई 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ महिला प्रभाग (Women’s Services Wing) द्वारा विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न सेवाकेन्द्रों पर माताओं के सम्मान, महिला सशक्तिकरण एवं आध्यात्मिक जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में राजयोग मेडिटेशन, प्रेरणादायी उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं मातृ सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 2

सोलन (हि.प्र.) : ब्रह्माकुमारीज़ सोलन सेवाकेंद्र में “मां : सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक माताओं, भाई-बहनों एवं बच्चों ने भाग लिया। सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. सुषमा दीदी ने कहा कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि श्रेष्ठ संस्कारों की प्रथम शिक्षिका होती है। कार्यक्रम में डॉ. पूजा सूरी, डॉ. अरुंधति अरोड़ा एवं प्रेम मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बच्चों एवं युवाओं द्वारा गीत, नृत्य एवं लघु नाटिका की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। अंत में सभी को राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कराया गया तथा केक कटिंग एवं ब्रह्माभोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 4

भोपाल : ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन, सुख शांति भवन नीलबड़ एवं अन्य सेवाकेंद्रों पर “मां : सुखी परिवार की आधारशिला” विषय पर आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बी.के. साक्षी बहन, बी.के. पूनम बहन, बी.के. आराधना दीदी एवं राजयोगिनी बी.के. नीता दीदी ने मातृत्व, आत्मबल, संस्कार एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. विवेकन पचौरी, श्रीमती राबी श्रीवास्तव, डॉ. श्रेष्ठा धीमान एवं श्रीमती नंदिता साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राजयोग मेडिटेशन एवं विशेष आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से मातृत्व के विभिन्न स्वरूपों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में माताओं को स्वयं के लिए समय निकालने एवं आत्मिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 6विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 7

कोटा : वल्लभ नगर सेवा केंद्र, कोटा में “मातृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 भाई-बहनों एवं अतिथियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय निर्देशिका उर्मिला दीदी एवं सेवा केंद्र प्रभारी ज्योति दीदी की स्नेहमयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मातृ शक्ति एवं नर्सिंग सेवा से जुड़े योगदानों को सम्मानपूर्वक याद करते हुए सेवा, करुणा एवं संस्कारों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राजयोग मेडिटेशन से वातावरण शांतिमय एवं ऊर्जावान बन गया।

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 9विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 10

मुंबई सायन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मुंबई सायन सेवाकेंद्र द्वारा “Happy Mother’s Day” विषय पर स्नेह मिलन एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बी.के. माला दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में माताओं का सम्मान किया गया तथा आध्यात्मिक मूल्यों एवं पारिवारिक संस्कारों पर प्रेरणादायी संदेश दिए गए। लगभग 30 भाई-बहनों एवं माताओं ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 12विश्व मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न सेवाकेन्द्रों में मातृ सम्मान एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 13

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में मातृत्व के सम्मान, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं माताओं ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति, शक्ति एवं आत्मिक आनंद का अनुभव किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This Special Days update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 9

सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों के लिए "सेल्फ एम्पावरमेंट फॉर एक्सीलेंस इन लाइफ" विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम
Zurich
Jul 8

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात
Kolkata
Jul 8

ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूज़ियम की पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारियों से स्नेहभरी मुलाकात

हिसार में ब्रह्माकुमारीज़ का दो दिवसीय “डिजिटल वेलनेस – ट्रेन द ट्रेनर्स” प्रशिक्षण सम्पन्न, 280 शिक्षकों ने लिया लाभ
Hisar
Jul 8

हिसार में ब्रह्माकुमारीज़ का दो दिवसीय “डिजिटल वेलनेस – ट्रेन द ट्रेनर्स” प्रशिक्षण सम्पन्न, 280 शिक्षकों ने लिया लाभ

टेक्सास में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं पर स्वर्ण सेवा जयंती समारोह का भव्य आयोजन
Texas
Jul 8

टेक्सास में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं पर स्वर्ण सेवा जयंती समारोह का भव्य आयोजन

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jul 1

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन
Jul 1

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान
Mumbai
Jul 1

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune
Pune
Jun 24

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया
Gurugram
Jun 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया