ब्रह्माकुमारीज का 7 दिवसीय कोर्स (भाग 2)
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
April 20, 2024
कभी-कभी अपने संबंधों में हमसे कुछ गलतियां हो जाती हैं। ध्यान रखने की बजाय हम कुछ गलत शब्दों का प्रयोग दूसरों के साथ करते हैं या उनके प्रति आलोचनात्मक हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में, अक्सर हम सेल्फ-क्रिटिकल बन जाते हैं और अपने को कसूरवार मानते हैं। लेकिन यहां ये ध्यान रखने की जरूरत है कि, दूसरों के साथ हमारे संबंध तब तक सुंदर नहीं हो सकते, जब तक कि हम स्वयं से खुश न हों। अपनी गलतियों का एहसास होना जरूरी है, पर इससे भी ज्यादा जरुरी है अपने आप को गिल्ट से मुक्त करना और एक नई शुरुआत करना। आइए इससे जुड़ी कुछ बातों को जानें:
1.अपने अतीत को लेकर हम जितना ज्यादा स्वयं को गिल्टी महसूस कराते हैं या खुद को क्रिटिसाइज करते हैं उतना ही अधिक अपनी पॉवर को कम करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि, हमारे अंदर महसूस करने और बदलने की शक्ति हो। गिल्ट में जाकर या सेल्फ- क्रिटिकल न बनकर अपनी एनर्जी को बचाएं और खुद को बदलने के लिए मज़बूत करें।
2 गिल्ट; हमारे स्वयं के अंदर कड़वाहट लाता है। हमने गलती की, उसे महसूस भी किया और अब हम स्वयं को बदलने के लिए तैयार हैं। बार-बार अपनी गलतियों के बारे में सोचना या चिंतन करना रियलाइजेशन नहीं है। बल्कि रियलाइजेशन माना अपनी नेगेटिव सोच को खत्म करना और अपने दर्द को हील करना।
3.प्रतिदिन खुद की जागरूकता के लिए मेडिटेशन करें कि, आप एक प्योर और शक्तिशाली आत्मा हैं। ये जागरूकता आपको खुद को बदलने के लिए ताकत देगी। आप इस बात को समझने लगेंगे कि, आप एक अच्छे इंसान हैं जिनसे कुछ गलत कार्य हो गया, इसलिए अब उस कार्य से अपनी पहचान को अलग कर रहे हैं।
4. जिसके साथ आपने कुछ गलत किया है, उस व्यक्ति से माफी मांग लें और बहुत ही शक्तिशाली और प्यार से भरे हुए वायब्रेशन भेजें, जो उन्हें भी एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे। उन्हें हील होने के लिए समय दें। अपने मन से अतीत को भुलाकर एक नई शुरुआत करें।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।