Brahma Kumaris

जहाँ प्रेम है, वहाँ दर्द क्यों? (भाग 1)

जहाँ प्रेम है, वहाँ दर्द क्यों? (भाग 1)
Journey

प्रेम और दर्द दो ऐसी भावनाएँ हैं जो जीवन में हमें छूती हैं या आगे बढ़ाती हैं। ये दोनों ही भावनाएँ, परिस्थितियों के प्रति हमारी आंतरिक प्रतिक्रियाएँ हैं। जीवन में होने वाले निरंतर उतार-चढ़ाव के साथ, प्रेम और दर्द दोनों ही नशे की तरह प्रतीत होते हैं, क्योंकि अधिकतर हम सभी या तो प्रेम का अनुभव करते हैं या दर्द का। प्रेम और दर्द के बारे में 3 गहरे और गलत विश्वास हैं, जिन्हें हमें जांचने की आवश्यकता है:

1. प्रेम दर्द देता है -

प्रेम कभी भी हमें नुकसान नहीं पहुँचा सकता।

जो लोग हमें प्रेम नहीं करते वे हमें नुकसान पहुँचा सकते हैं, लेकिन प्रेम नहीं। किसी प्रियजन को खोना, उनसे अलगाव होना काफी दर्दनाक हो सकता है। इसमें झूठ बोलना या धोखा देना भी दर्द देता है लेकिन कई लोग महसूस करते हैं कि प्रेम दर्द देता है। यहाँ तक कि वे ये तय कर लेते हैं कि अब किसी भी इंसान से प्रेम नहीं करेंगे। पर सच्चाई तो ये है कि सच्चा प्रेम कभी चोट नहीं पहुँचाता, बल्कि केवल हील करता है।

2. जब कोई प्रिय व्यक्ति संकट में होता है तो हम स्वाभाविक रूप से दर्द अनुभव करते हैं -

इसे एक छोटे बच्चे के उदाहरण से समझते हैं जो किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है। अत्यधिक दर्द और भय में होने के कारण वह घंटों या दिनों तक रो सकता है। ज़रा सोचें कि, उस समय वह अपने माता-पिता को कैसा देखना चाहेगा? क्या वे भी उसके साथ रोएँ और उसकी इनसिक्योरिटी को बढ़ाएँ? या एक मजबूत, स्थिर और बहादुर माता-पिता, जो उसे यह कहकर हौसला दें - हम तुम्हारा दर्द समझते हैं। हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं। सबसे अच्छे डॉक्टर तुम्हारा इलाज कर रहे हैं। देखो, तुम कितनी जल्दी ठीक हो रहे हो। तुम सबसे बहादुर बच्चे हो..

3. किसी से प्रेम करना मुझे उनके लिए पजेसिव और चिंतित बनाता है-

लगाव हमें पजेसिव और चिंतित बनाता है जबकि प्रेम लोगों को वे जैसे हैं वैसे ही रहने देता है। क्योंकि शुद्ध प्रेम की फ्रीक्वेंसी इतनी ज्यादा होती है जहां दर्द, भय, चिंता और इनसिक्यूरिटी जैसी लोअर एनर्जी पहुंच ही नहीं सकतीं। क्योंकि

एक समय में या तो प्रेम हो सकता है या दर्द - दोनों एक साथ नहीं हो सकते।

इसके लिए, ये बहुत जरूरी है कि हम अपने बिलीफ सिस्टम को सही रखें क्योंकि एक बार हम जब किसी बिलीफ को अपना लेते हैं, तो हमारा जीवन जीने का तरीका काफी बदल जाता है।

(कल जारी रहेगा....)

आज का अभ्यास

जहाँ प्रेम है वहाँ दर्द क्यों महसूस होता है? जानें प्रेम और दर्द से जुड़े तीन गलत विश्वास, सच्चे प्रेम और लगाव का अंतर समझें और सही बिलीफ सिस्टम से भावनात्मक स्थिरता अपनाएं सदा.

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर