Brahma Kumaris

जीवन में कृतज्ञता भरे पलों को डायरी में लिखने का अभ्यास

जीवन में कृतज्ञता भरे पलों को डायरी में लिखने का अभ्यास
Journey

हम सभी अपने जीवन में मिलने वाली छोटी-बड़ी सुंदर प्राप्तियों के लिए स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। ये प्राप्तियाँ हमें खुशी देती हैं, इसलिए हम मन ही मन यूनिवर्स का धन्यवाद करते हैं, उन लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जो हमारे जीवन का हिस्सा हैं और जिनके कारण हमें यह सुखद अनुभव मिलता है। सबसे बढ़कर, हम परमपिता परमात्मा को धन्यवाद देते हैं, क्योंकि उनकी शक्ति और सहयोग से ही हम इन सुंदर प्राप्तियों का अनुभव कर पाते हैं। ये प्राप्तियाँ जीवन के छोटे-छोटे माइलस्टोन हो सकते हैं, रोज़मर्रा की कोई सुखद घटना, किसी का प्रेम और सहयोग, या फिर हमारे अपने प्रयासों से मिली कोई सफलता। ये भौतिक भी हो सकती हैं और आंतरिक भी, जैसे शांति, आत्मविश्वास, प्रेम या संतुष्टि। इसके लिए हम एक छोटी-सी ग्रेटिट्यूड डायरी बना सकते हैं।

हर दिन उसमें 3–4 पंक्तियाँ लिखें कि आज ऐसा क्या अच्छा हुआ जिसने हमें खुशी दी।

हम उन बातों को भी लिख सकते हैं जो हमें परमात्मा की कृपा से मिलीं, किसी व्यक्ति के सहयोग से प्राप्त हुईं, या फिर प्रकृति ने किसी परिस्थिति में हमारा साथ देकर हमें सुखद अनुभव कराया।

समय-समय पर इस डायरी को दोबारा पढ़ना भी बहुत लाभदायक होता है। जब हम एक महीने, एक साल या कई साल पहले लिखी हुई बातों को पढ़ते हैं, तब हमें एहसास होता है कि हमारे जीवन में कितनी सुंदर प्राप्तियाँ रही हैं। इससे हमारा ध्यान उस पर जाता है जो हमारे पास है, और जो नहीं है उसके कारण हम दुखी होने के बजाय, अपने जीवन के प्रति और अधिक संतुष्ट महसूस करते हैं। जीवन में कभी-कभी कठिन और नकारात्मक परिस्थितियाँ भी आती हैं, जिनके कारण मन उदास हो सकता है। ऐसे समय में यदि हम अपनी ग्रेटिट्यूड डायरी पढ़ें, तो वह हमें याद दिलाती है कि हम वास्तव में कितने भाग्यशाली हैं। हम महसूस करते हैं कि हमारा जीवन खुशियों, सुंदर रिश्तों और अनगिनत आशीर्वादों से भरा हुआ है। तब हमें समझ आता है कि यदि हर चुनौती अपने भीतर कोई सीख और लाभ छिपाए हुए है, तो जीवन का हर पल अपने आप में सुंदर और अर्थपूर्ण है। और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारी इस कृतज्ञता का सबसे बड़ा आधार परमपिता परमात्मा हैं। वे सबसे अधिक प्रेममय, सबसे सुंदर और सभी गुणों से भरपूर हैं। वे हर पल हमारा ध्यान रखते हैं, हमारा मार्गदर्शन करते हैं और जो सभी के प्रति समान रूप से दयालु हैं। जब हम उनके प्रति हृदय से कृतज्ञ रहते हैं, तो हमारा जीवन स्वाभाविक रूप से शांति, खुशी और संतोष से भर जाता है।

आज का अभ्यास

आज दिन के अंत में तीन ऐसी बातों को लिखें जिनके लिए आपका हृदय कृतज्ञ है। यह अभ्यास आपके ध्यान को कमी से हटाकर जीवन की सुंदर प्राप्तियों पर केंद्रित करेगा।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता