ज़िम्मेदारियाँ सौंपने की कला

चाहे हम परिवार के मुखिया हों या अपने कार्यालय में किसी टीम के नेता हों, कभी-कभी हम दूसरों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं और हम उन्हें स्वयं ही करना चाहते हैं। आईये देखें कि, क्या आप दूसरों को जिम्मेदारी सौंपने में संकोच करते हैं? हो सकता है कि आप जो भी करते हैं; उसमें आनंद लेते हों, नियंत्रण खोने से डरते हों, लोगों द्वारा अच्छा काम करने का भरोसा न हो या फ़िर डर हो कि, दूसरा व्यक्ति आपसे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। आइये इससे जुड़ी कुछ बातों को समझें:
- 1जिम्मेदारी सौंपना; केवल काम कराने के बारे में नहीं है। बल्कि यह आपकी जीवन यात्रा में सभी को सशक्त बनाने का एक प्रॉसेस होने के साथ-साथ यह आपके जीवन का उद्देश्य भी है। कभी किसी ने आप पर, आपकी ड्यूटी पर विश्वास किया था, अब आपकी बारी है कि उसी एनर्जी को प्रवाहित रखें।
- 2लोगों को सभी संसाधन प्रदान करें और उन्हें अपने तरीके से चीजें करने की स्वतंत्रता दें। उनके काम करने के तरीके में हस्तक्षेप न करें। अपने पूरे सहयोग के साथ उपलब्ध रहें और केवल तभी हस्तक्षेप करें जब वे मार्गदर्शन चाहें या जब चीजें गलत हो रही हों।
- 3जिम्मेदारी सौंपना मन में भी होता है। चीजें कैसे होनी चाहिए, इसके लिए लगाव छोड़ दें। चीजें किसी अन्य तरीके से या फिर नए तरीके से की जा रही हों, इसकी संभावना के लिए अपने होराईजन को बड़ा करें। अपने मन में दूसरों के तरीकों के बारे में संदेह या डर पैदा न करें। उन्हें विश्वास और सफलता के वाईब्रेशन से सशक्त बनाएं।
- 4वे गलतियाँ कर सकते हैं, उन्हें प्यार से और सम्मानपूर्वक तरीके से मार्गदर्शित करें। आपका विश्वास और स्वीकृति की ऊर्जा, लोगों को उनकी क्षमता से अधिक देने में मदद करती है, ताकि कार्य की सफलता सुनिश्चित हो सके।
आज का अभ्यास
आज हर कार्य स्वयं करने के बजाय जहाँ संभव हो, विश्वास के साथ जिम्मेदारी साझा करें और दूसरों को सीखने, बढ़ने तथा अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दें।
किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है
रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर
हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर
2 आसान कदम
जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।
अपनी पसंद की भाषा चुनें
निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता


