बीमारी में हम उदास हो जाते हैं, दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं और मन में नकारात्मक भावनाएँ आती हैं। बीमारी में अपने को पॉज़िटिव कैसे रखें? तन का असर मन पर है या मन का तन पर?

दर्द शरीर का है, पीड़ा मन की; और पीड़ा हमारा चुनाव है।

अगर तन का असर मन पर पड़ता है, तो मन का असर भी तन पर पड़ता है। Pain is compulsory, but suffering is optional: दर्द शरीर का है, पर पीड़ा मन की है, और वह हमारे अपने संकल्पों से बनती है।

बीमारी एक reality है, और उसके साथ pain भी। दर्द शरीर के अंदर है; उसके लिए आजकल medical science ने pain patches जैसे उपाय भी निकाले हैं, जो पहले नहीं थे, और जिनसे दर्द काफ़ी कम हो जाता है। पर suffering मन की है, और वह optional है। 'मैं बीमार हूँ, मेरे साथ ही क्यों हुआ, पता नहीं ठीक होऊँगा या नहीं, भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया, अब मुझे कौन देखेगा', यह पीड़ा हम अपने संकल्पों से बना रहे हैं।

जीवन में कभी-कभी शरीर से किसी पर dependent होना पड़ता है; old age के कारण, बीमारी के कारण, या fracture होकर bed पर, यह हमारे control में नहीं। पर अगर आप अंदर से उमंग-उत्साह में हैं, ख़ुश हैं, देखभाल करने वाले से प्यार से बात करते हैं, हल्के रहते हैं, irritate नहीं होते, तो उनका मन भी अच्छा हो जाता है। dependent होते हुए भी आप उन्हें शक्ति दे रहे होते हैं।

एक अस्पताल की nurse ने बताया कि उनके ward में accident के बाद paralysis वाले patient आते थे। एक patient का नीचे का पूरा शरीर paralysed था, फिर भी वह हमेशा हल्का रहता और बाकी patients को भी हल्का रखता। सात महीने और कई surgeries के बाद उन्होंने उसे अपने पैरों पर चलकर hospital से बाहर जाते देखा। तब उन्हें भी विश्वास हुआ कि जब मन ठान ले, तो हो जाता है।

इसलिए मन बीमार नहीं होना चाहिए। medical science बहुत advance है, ज़्यादातर बीमारियों का कोई न कोई इलाज है। पर मन बीमार हो जाए, तो धन, साधन, सब कुछ उसके आगे fail हो जाते हैं। कहते हैं, मन जीते जगत जीत; मन पर जीत पा ली तो सारे जगत पर जीत पा ली। जिसका मन बीमार नहीं होता, उसकी body भी जल्दी heal करती है। doctor treatment देते हैं, healing आप करते हैं; best treatment और best दवाइयाँ मिल जाएँ, फिर भी negative thoughts और negative energy उस healing को रोक देंगे।

और अगर किसी पर निर्भर होना भी पड़े, तो अपने को ऐसा बना दें कि देखभाल करने वाला जीवन भर याद रखे, और सोचे कि ऐसे patient की सेवा का मौक़ा बार-बार मिले।

आज आज़माएँ: इलाज के साथ-साथ, आज दिन में तीन बार एक मिनट रुककर संकल्प करें: मेरा मन शांत और शक्तिशाली है।

“Pain is compulsory, but suffering is optional.”

BK Shreya Didiसोल सस्टेनेंस LIVE · 14 नवंबर 2026सेशन में देखें · 39:55

खाली अस्पताल बिस्तर के पास जूते, खुले दरवाज़े से आती सुनहरी रोशनी
सात महीने बादएक अस्पताल की नर्स ने एक मरीज़ के बारे में बताया जो दुर्घटना के बाद आधे शरीर से लकवाग्रस्त था, पर हमेशा हल्का रहता और दूसरों को भी हल्का रखता। कई सर्जरी के बाद, सात महीने में, वह अपने पैरों पर चलकर बाहर गया।

रोज़ के संदेश में

स्वास्थ्य और देखभाल: सभी संदेश और उत्तर

मिलते-जुलते प्रश्न