अपने आप को गहराई से कैसे जानें, और अपना बेहतर रूप कैसे बनें?
मैं एक आत्मा हूँ, जो अलग-अलग भूमिकाएँ निभा रही है।
अपने को गहराई से जानने में थोड़ा समय लगता है। शुरुआत इस समझ से होती है कि हमारी एक limited identity है और एक real identity: मैं एक आत्मा हूँ, जो अलग-अलग role निभा रही है।
अपने नज़दीकी सेवाकेंद्र, यानी ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय केंद्र, पर 7 दिन का course करें, तो पहले ही दिन अपनी पहचान के बारे में बताया जाता है। short में कहें तो हम अपनी limited identity को ही अपनी पहचान समझते हैं: मैं male हूँ या female, हिंदू हूँ या मुस्लिम, अमीर हूँ या ग़रीब, फिर position और education qualifications। यह सब हमने acquire किया है; यह acquired identity है, सच्ची पहचान नहीं। जो मैं सच में हूँ, वह है आत्मा, soul।
Peace, love, power और knowledge मेरे original गुण हैं, और इन्हीं में रहकर मुझे हर role निभाना है। So, I am a soul playing a role. कभी mother का role, कभी friend का, कभी boss का, पर हर role में आत्मा के यही गुण दिखाई देने चाहिए।
जब हम limited identity को अपनी पहचान मान लेते हैं, कि मैं mother हूँ, मैं boss हूँ, मैं friend हूँ, तो role बदलते ही गुण भी बदल जाते हैं। boss होंगे तो authoritative हो जाएँगे, friend होंगे तो loving, parent होंगे तो controlling। जैसे-जैसे हमारी consciousness बदलती है, वैसे-वैसे व्यवहार भी बदलने लगता है।
इस पर थोड़ा study करें। अभी के लिए इतना समझ लें: limited identity ego है; real identity है शक्ति, प्रेम, आनंद, ख़ुशी, ज्ञान और पवित्रता।
आज आज़माएँ: आज हर भूमिका शुरू करने से पहले याद करें: मैं आत्मा यह भूमिका निभा रही हूँ।
“So, I am a soul playing a role.”
BK Shreya Didiसोल सस्टेनेंस LIVE · 14 नवंबर 2026सेशन में देखें · 50:12

और गहराई में
सेशन के बाहर से: इसी विषय पर brahmakumaris.com के चुने हुए लेख और मेडिटेशन।
राजयोग द्वारा जानें: मैं कौन हूँ और किसकी हूँ?पढ़ें · brahmakumaris.comमैं प्रेम स्वरूप आत्मा हूँ – Hindi Meditation by BK Dr. Daminiमेडिटेशन · brahmakumaris.comरोज़ के संदेश में
मिलते-जुलते प्रश्न