ओम शांति
यह मेरी इस पावन भूमि पर मेरी पहली यात्रा है। और उन सभी को जो आना चाह रहे हैं और किसी रीजन से नहीं आ पा रहे हैं, या कभी नहीं आए हैं, या जिन्होंने ब्रह्माकुमारी का नाम सुना है, मैं कहूँगा कि एक बार आप जरूर आएँ।
जिंदगी की जद्दोजहद में हमारे डेली इंटरैक्शन किसी न किसी के साथ होते हैं। उसके एक्शन से जो हम अपना रिएक्शन करते हैं, वही हमारे टेंशन, दुख और अशांति का कारण होता है।
हम सभी चाहते हैं कि खुश रहें। तो आपको उसकी दवा, उसकी मेथड, उसकी जानकारी यहाँ मिलेगी—कि किस तरीके से एक्सटर्नल जो एक्शन हैं, उस पर अपने रिएक्शन न करें। वही मूलमंत्र है।
उसके लिए हमें लगता है कि हम सभी को राजयोग यहाँ पर आकर सीखना चाहिए। आप यहाँ आएँगे, उनके मुस्कुराते हुए चेहरों को एक बार देखेंगे, तो खुशी तो वैसे ही आ जाती है। और खुशी अंदर से आती है। इन्हीं बातों के साथ मेरा आग्रह है कि आप एक बार जरूर आएँ, इस सुंदर रमणीक जगह को देखिए और यहाँ अच्छे लोग हैं और सेवाधारी लोग हैं उनसे मिलिए।
यह सुंदर जगह आपके अंदर प्रेम, दया, करुणा, क्षमा और आनंद लाएगी, तो आरोग्य अपने आप आ जाएगा।
धन्यवाद।

विशेष झलकियां
ब्रह्माकुमारीज़ विश्व आध्यात्मिक मुख्यालय में विशेष कार्यक्रमों और रिट्रीट्स के दौरान प्रतिभागियों साझा किए गए हृदयस्पर्शी अनुभव।





