Brahma Kumaris Logo Hindi Official Website

EN

एफरमेशन की सफलता के लिए 5 टिप्स

एफरमेशन की सफलता के लिए 5 टिप्स

एफरमेशन, वह पोजिटीव और शक्तिशाली विचार हैं, जो हम अपने डेली रूटीन में बहुत सारी चीजों में सफलता प्राप्त करने के लिए बनाते हैं। वे हमारे शरीर, हमारे आस-पास के लोगों और हमारे चारों ओर के वातावरण को पोजिटीव स्पीरिचुअल एनर्जी प्रदान करते हैं। ये पोजिटीव वाईब्रेशन, हमारी फिजिकल- वेलबीइंग, हमारी रिलेशनशिप, आर्थिक- वेलबीइंग के साथ-साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक भूमिकाओं में भी पोजिटीव परिस्थितियों का निर्माण करती है, जो अंततः हमारे भाग्य को पोजिटीव बनाते है। और ऐसा भाग्य हमारे जीवन में शांति और खुशी लाता है। इसलिए एफरमेशन एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूल है जिसकी मदद से हम अपने जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं वो पा सकते हैं, और यहां तक ​​कि, नेगेटिव परिस्थितियों को पोजिटीव कर सकते हैं।

तो आइए, एफरमेशन की सक्सेस के लिए जरुरी 5 टिप्स को जानें –

  1. अपने दिन की शुरुआत 15 मिनट मेडीटेशन के साथ करें और फिर 15 मिनट के लिए आध्यात्मिक ज्ञान पढ़ें। और पढ़े हुए ज्ञान से उस दिन के लिए, एक एफरमेशन क्रिएट करें और पूरे दिन इसका अभ्यास करते रहें। सुबह किया गया मेडीटेशन अभ्यास, हमारे एफरमेशन रिवीजन को एक आंतरिक शक्ति प्रदान करता है।
  2. सुबह उठते ही सबसे पहले, कुछ भी खाने-पीने और सोने से ठीक पहले, आपके द्वारा क्रिएट किए गये एफरमेशन को एक पोजिटीव विचार के रूप में, मन ही मन दिन में करीब 10-15 बार रिवाइज करते रहें।
  3. सुनिश्चित करें कि, आपके द्वारा क्रिएट किया गया एफरमेशन, न केवल आपके मन में बार-बार रिवाइज होता रहे, बल्की सफलता के द्वारा उसे अनुभव भी किया जाए, क्योंकि अनुभव किए गए एफरमेशन, ब्रह्मांड को पोजिटीव और शक्तिशाली वाईब्रेशन देते हैं, और ये हमारे पास और भी अधिक पोजिटीव रिजलट के रूप में वापस आते हैं।
  4. अपने एफरमेशन में, पोजिटीव शब्द और सफलता के फ्रेजेस को यूज करें, जैसे कि मैं करूंगा, मैं ये नहीं हूं आदि….. के बजाय मैं हूं….. जैसे शब्दों का प्रयोग करें। इसके अलावा, आप उस समय आपके जीवन की किसी परिस्थिति के अनुसार भी एफरमेशन क्रिएट कर सकते हैं।
  5. कोशिश करें कि, पूरे दिन एक ही एफरमेशन का अभ्यास करें और किसी विशेष परिस्थिति में, अच्छे पोजिटीव परिणाम पाने के लिए, आप एक ही एफरमेशन का अभ्यास लंबे समय तक कर सकते हैं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

मन को कंट्रोल करना (भाग 3)

मन को कंट्रोल करना (भाग 3)

हम सभी के डेली रूटीन के लिए, एक बहुत अच्छा अभ्यास है; अपने मन को स्पिरीचुअल एनर्जी के शांतिपूर्ण स्रोत के साथ जोड़ना। और हमारे

Read More »
मन को कंट्रोल करना (भाग 2)

मन को कंट्रोल करना (भाग 2)

हम सभी अपना जीवन बहुत सारे लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ जीते हैं और कभी-कभी जीवन के ये उद्देश्य हमारे मन और उसके विचारों पर

Read More »