
“जब घर लौटकर मोबाइल, टीवी या लैपटॉप आपका ध्यान खींचें, तब यह मेडिटेशन आपको स्क्रीन से हटकर परिवार को क्वालिटी टाइम देने की याद दिलाए।”
यह guided meditation आपको अपने आसपास मौजूद परिवार के प्यार, समय और मुस्कुराते चेहरों की ओर अपना ध्यान वापस लाने में मदद करती है। स्क्रीन और artificial entertainment से ध्यान हटाकर अपने लोगों के साथ quality time बिताने की भावना को मजबूत करती है।
यह meditation परमात्मा के प्रति gratitude और अपने परिवार के प्रति प्यार व respect की भावना को जागृत करती है। इससे अपने समय को उन लोगों के साथ invest करने की खुशी महसूस होती है, जो आपका इंतज़ार करते हैं और आपको हमेशा खुश देखना चाहते हैं।
How you want to feel
Themes
Life stages
ओम शांति। सुबह से बाहर निकली हुई हूँ। अब मैं घर पहुँची हूँ। मेरा प्यारा घर, जो सुबह से मुझे मिस कर रहा था। मेरे घर के मेंबर्स, जो मुझे घर वापस देखकर कितने खुश हो रहे हैं। मेरा ध्यान उन सभी लोगों पर जा रहा है, जो मेरे इंतज़ार में हैं, जो मुझसे बात करना चाहते हैं, जो मुझे प्यार करते हैं। उन चीज़ों पर जा रहा है, जो मुझे ठीक करनी हैं, जिन पर मुझे ध्यान देना है।
इस बहुत सुन्दर-सी फैमिली लव स्टोरी के अंदर कोई है, जो इन सब से मेरा ध्यान हटा रहा है और अपनी तरफ खींच रहा है। वो हैं स्क्रीन्स—मोबाइल, टीवी, लैपटॉप। लेकिन उनसे ज़्यादा ज़रूरी हैं मेरे घर के मेरे अपने लोग और वो चीज़ें, वो काम, जो सुबह से मेरे लिए वेट कर रहे हैं।
मैं पावरफुल हूँ। मुझे कोई आसानी से डिस्ट्रैक्ट नहीं कर सकता। मेरा माइंड मेरे कंट्रोल में है। मेरे लिए सबसे इम्पोर्टेंट मैं खुद हूँ और फिर मेरे सभी फैमिली मेंबर्स। मेरा बेस्ट क्वालिटी टाइम उनके लिए है। वहाँ टाइम इन्वेस्ट करने से मुझे सच्चा प्यार और सच्ची खुशी मिलती है। मुझे आर्टिफिशियल एंटरटेनमेंट की कोई ज़रूरत नहीं। I am very, very happy with my senses and with the smiling faces around me.
एक बार दिल से उस परमात्मा का भी शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने मुझे इतना क्वालिटी टाइम दिया, इतने प्यारे फैमिली मेंबर्स दिए। ये समय उनके लिए भी है। मैं उस निर्जीव स्क्रीन के थ्रू, उस lifeless स्क्रीन के थ्रू दुनिया को क्यों देखूँ? मेरी दुनिया तो मेरे सामने हँसती-खेलती, मुझसे बात करती हुई है।
मुझे उन सभी लोगों से प्यार है, जो मेरे इंतज़ार में थे। मुझे उनके टाइम की रिस्पेक्ट है, जो वो मेरे लिए स्पेंड कर रहे हैं। तो सबसे पहले God का थैंक्स, जो उन्होंने मुझे ये सब कुछ दिया। और अब बिना टाइम वेस्ट किए मैं जाऊँगी उन सभी के पास, जो मेरी लाइफ को ईज़ी बनाने के लिए मुझे सब कुछ देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और हमेशा मुझे खुश देखना चाहते हैं। चलिए, उनके पास चलते हैं।
ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language