
“जब पुराने रिश्तों की यादें, गलतफहमियाँ और अनकही बातें मन पर बोझ बन जाएँ और आप अंधकार से निकलकर अपने भीतर की लाइट महसूस करना चाहें, तब यह मेडिटेशन करें।”
यह मेडिटेशन आपको अपने भीतर जमा वर्षों की थकान, अनकही बातों और उलझे रिश्तों के बोझ को पहचानने और धीरे-धीरे उनसे मुक्त होने में मदद करता है। जब आप अपने मन को “ट्रस्ट द प्रोसेस” के साथ शांत होने देते हैं, तब पुराने प्रश्नों और यादों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इस अभ्यास के दौरान अपने अंदर बढ़ती हुई लाइट को महसूस करना आपको नई ऊर्जा, विश्वास और आशा से भर देता है। यह अनुभव आपको वर्तमान में स्थिर रहने, अपने भविष्य को उज्ज्वल देखने और यह महसूस करने में मदद करता है कि आप सुरक्षित, शांत और खुश रहने के योग्य हैं।
How you want to feel
Themes
Life stages
थोड़ा रुक जाएं, बैठ जाएं और अपने अंदर की थकान को महसूस करें। मैं यहाँ अकेला नहीं बैठा हूँ। मेरे साथ बरसों की थकान है, परिवार में हुई कई गलतफहमियाँ, अनकही बातें, जिन्हें हम इग्नोर और अवॉइड करते रहे ताकि सब कुछ बेहतर हो जाए। पर वे सारी बातें मन में बोझ की तरह जमा हैं। उलझे हुए रिश्ते और न सुलझी हुई बातें मेरे मन पर साए की तरह हैं, जो मुझे वर्तमान की खुशी भी अनुभव नहीं करने देतीं।
पर मुझे उस अंधकार से लाइट की ओर जाना है। विज़ुअलाइज़ करें कि मैं एक डाक रूम में हूँ, जहाँ ये सारी डाक — पेनफुल मेमोरीज़, वे मेमोरीज़ जो रोज़ मुझे हॉन्ट करती हैं। क्यों, कैसे, कब — बहुत सारे प्रश्न उठते हैं। उन सबको मुझे शांत करना है। सिर्फ एक बात से — ट्रस्ट द प्रोसेस। मुझे कुछ भी सिद्ध नहीं करना, कोई ज़िद नहीं करनी। बस शांत रहना है और जो बीत गया है उसके प्रभाव से मुक्त होना है, ताकि अपने वर्तमान और भविष्य को उज्ज्वल बना सकूँ। महसूस करें।
जैसे-जैसे मैं ये थॉट्स क्रिएट कर रही हूँ, मेरे मस्तिष्क से एक छोटी-सी लाइट बढ़ती जा रही है और मेरे आसपास की सारी डार्कनेस को दूर करती जा रही है। I trust myself. Now this moment, I trust the process that is leading to my happiness. And above all, I trust the all-powerful, all my team, and I move on.
अपने अंदर एक रिन्यूड एनर्जी को महसूस करें। जो भी हुआ, जैसे भी हुआ, जिनके कारण हुआ, क्या किया जा सकता था — इन सब बातों से खुद को मुक्त करें। अब क्या करना है, उस पर फोकस करें। महसूस करें — मैं बिल्कुल खुश हूँ, निश्चिंत हूँ और मेरे साथ सब कुछ अच्छा हो रहा है। अच्छा होना ही है।
इन थॉट्स के साथ देखें — मेरे अंदर की लाइट बढ़ती जा रही है। लाइट का घेरा फैलता जा रहा है और सारी पास्ट शैडोज़ समाप्त हो रही हैं।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language