
“जब गुस्सा आपके मन, शरीर और रिश्तों को प्रभावित कर रहा हो, तब यह meditation acceptance, forgiveness और God की शांति की शक्ति की ओर लौटने में मदद करती है।”
यह guided meditation गुस्से को पहचानने और यह समझने में मदद करती है कि उसका प्रभाव brain, heart, body और आसपास के रिश्तों पर पड़ सकता है। यह control करने की भावना से हटकर acceptance, अलग-अलग choices को समझने और दूसरों को अपने तरीके से रहने देने की भावना को विकसित करती है।
यह meditation forgiveness और apology की भावना को भी जागृत करती है। God की शांति, love और acceptance की शक्ति को महसूस करते हुए भीतर की red alert स्थिति से peaceful green light की ओर बढ़ने का अनुभव कराया जाता है।
How you want to feel
Life stages
ओम शांति।
इस समय मुझे जो भी फील हो रहा है, एक बार अगर मैं अपने ब्रेन का स्कैन करूँ कि वो feelings मेरे brain के अंदर क्या कर रही हैं, तो मुझे दिखाई दे रहा है कि मेरा brain red color की warning light से बार-बार fluctuate हो रहा है। Red मतलब danger। जो मेरे brain के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि ये feeling of anger मेरे brain को alert mode में, alarm mode में डाल रही है।
अब अपने दिल से पूछती हूँ—My heart, आपको क्या feel हो रहा है? तो heart को भी मेरा ये गुस्सा अच्छा नहीं लग रहा। ऐसे ही मेरी पूरी body को इस feeling से कितनी problem, कितनी allergy हो रही है। और मेरे आसपास के लोगों को भी—वो मुझसे दूर जा रहे हैं, नाराज़ हो रहे हैं।
इसलिए अभी, I stop this feeling. ये feeling आई क्यों? मुझे अपने उस संस्कार को change करना है। हर एक की choice different है। जो मुझे चाहिए, वो दूसरों को नहीं। तो उसमें गुस्सा क्यों करूँ? Let me accept them. कभी उनकी choice भी try करके देखें। Try ना भी करें, तो भी I let them be.
शायद मेरे बड़ों को मुझसे ज़्यादा पता है कि life में मेरे लिए क्या अच्छा है। उनकी wisdom, उनका experience मुझसे better है। शायद जो उन्होंने मुझे ना किया, उसमें मेरी भलाई हो। शायद जो चीज़ मुझे अभी नहीं मिली, future में उससे better मिलने वाली हो। शायद वो मेरी safety के लिए ही मुझे रोक रहे थे।
मैं अपने आप को एक ऐसी seat पर बैठाती हूँ, जहाँ से मैं ये सब कुछ दूर होते हुए देख रही हूँ। जहाँ से मैं देख पा रही हूँ कि सारे ही मेरे well-wishers हैं और अगर well-wishers नहीं, तो different हैं। इसलिए मेरा अपने आप से प्यार है—अपने brain से, अपने heart से, अपनी body से, अपनी family से, अपने friends से।
तो जिनसे मुझे प्यार है, उन्हें मैं अपने गुस्से से तकलीफ क्यों दूँ? चलिए, किसी को भी control करने की कोई जरूरत नहीं। इसलिए सबको accept करते हैं। अगर किसी ने hurt किया, तो उसे माफ करते हैं और अगर मैंने किसी को hurt किया, तो उसके पास चलकर sorry बोलते हैं।
मेरा गुस्सा, मेरा control करने का संस्कार मेरे लिए, मेरी health के लिए, मेरी family के लिए red alert, danger है। इसे मुझे अपने पास कभी भी नहीं आने देना। जैसे ही मैंने यह सोचा, मुझे God की शांति की शक्ति मिली। और अब देखिए, धीरे-धीरे मेरे brain के अंदर शांति की, love की, acceptance की green light जलती जा रही है।
मेरा heart भी happy, peaceful feel कर रहा है। God की ये peace मेरे अंदर भरती जा रही है और अब मैं सबको माफ करके, सबसे माफी माँगने के लिए तैयार हूँ।
ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language