
“जब दोस्तों के अलग व्यवहार से अकेलापन या उदासी महसूस हो, तब यह meditation अपनी uniqueness पहचानने और God को अपना सबसे अच्छा friend महसूस करने के लिए है।”
यह guided meditation अलग-अलग लोगों के behavior और choices को accept करने, expectations को हल्का करने और अपनी uniqueness को पहचानने में मदद करती है। सुंदर flowers की तरह हर व्यक्ति अलग है—यह समझ अपने प्रति प्यार और दूसरों के प्रति acceptance की भावना को बढ़ाती है।
यह meditation ध्यान को उन लोगों से हटाकर God की ओर ले जाती है, जो हमेशा attention, love और support देने वाले सबसे अच्छे friend के रूप में अनुभव किए जाते हैं। इससे अकेलेपन के बजाय friendship, connection और “I am not alone. Almighty is my friend” की भावना अनुभव होती है।
How you want to feel
Themes
Life stages
ओम शांति।
आज मैं अपने आप को ले चलती हूँ एक बहुत सुंदर garden में, जहाँ पर बहुत अलग-अलग प्रकार के flowers हैं—सभी का अलग-अलग shape, अलग-अलग fragrance, अलग-अलग color। कुदरत ने इन्हें कितना एक-दूसरे से different बनाया है। क्या कुदरत ने हमें भी ऐसा बनाया है?
अब मन से चलते हैं अपने friends के पास। देखिए, सब कितने अलग हैं। सभी की intelligence अलग-अलग level की, hobbies अलग-अलग, behavior वो भी अलग-अलग। शायद मैं उनसे ये expect कर रही थी कि वो मेरे साथ वैसा ही behavior करें, जैसा मैं सबके साथ करती हूँ। लेकिन ऐसा तो हो नहीं सकता। मेरे जैसा behavior तो पूरे संसार में और किसी का नहीं हो सकता। सब अलग-अलग हैं।
कभी-कभी मुझे उनका behavior rude लगता है, कभी-कभी उनके behavior में मुझे ego दिखाई देता है, कभी-कभी वो मुझे importance नहीं देते, ignore करते हैं। लेकिन वो उनका behavior है। मुझसे अलग। वो जिनके साथ खेलना पसंद करते हैं, शायद वो उनके जैसे हों, मैं नहीं। लेकिन flowers की तरह मेरा भी एक अलग प्रकार है। उनके जैसा नहीं, लेकिन अपने आप में बहुत सुंदर। बहुत सारी values मेरे अंदर हैं, जिसके कारण बाकी लोग मुझे बहुत पसंद करते हैं।
मेरी family और मेरे बाकी के friends, school में भी कुछ teachers—याद करें उन सभी को, जिनके लिए आप बहुत important हैं। मैं उन लोगों को सोचकर उदास क्यों रहूँ जो मुझसे different हैं? मैं उनको देखकर खुश हूँ जो मुझे प्यार करते हैं, मुझे बुलाते हैं। लेकिन उन्हें भी दो... आएँ, दो... जो मुझसे different हैं।
और सबसे ज़्यादा importance मुझे कौन दे रहा है? उसकी तरफ ध्यान को ले चलें। वो है God। जो हर पल मुझे देख रहा है। एक पीस सेकंड वो मुझे छोड़ते नहीं। उनकी दृष्टि, उनका attention हर समय मेरे ऊपर है। उनके लिए मैं कितना important हूँ। तो क्यों न मैं God से friendship कर लूँ? सबसे अच्छा friend तो God ही है, जो हमेशा help करेगा, कभी भी नहीं छोड़ेगा, हमेशा मेरे साथ।
पढ़ाई में भी, खेलने में भी feel करें कि आसमान से God ने अपना हाथ बढ़ाया मेरे लिए। God ने कहा, तुम इसीलिए अलग हो, तुम इसीलिए इस समय किसी और के साथ नहीं हो, क्योंकि इस समय तुम्हें मेरे पास होना चाहिए, मेरे साथ होना चाहिए, मुझसे बात करनी चाहिए।
Feel करें, ये कितनी अच्छी opportunity है God से friendship करने की। God को time देने की, उनके साथ बात करने की, खेलने की। मेरा friend सबसे अच्छा है, सबसे ज़्यादा powerful, सबसे ज़्यादा intelligent। I am not alone. Almighty is my friend, और उनकी दृष्टि हमेशा मेरे ऊपर है।
ओम शांति।
Same topic and language
Broader matches from the same life stage and language