Brahma Kumaris

अंबिकापुर: राष्ट्रीय किसान दिवस पर नशा मुक्त जागरूकता, योगिक खेती एवं आध्यात्मिक संदेश का आयोजन

अंबिकापुर: राष्ट्रीय किसान दिवस पर नशा मुक्त जागरूकता, योगिक खेती एवं आध्यात्मिक संदेश का आयोजन
2 min

23 दिसंबर 2025 को ग्राम असकला, अंबिकापुर में पांचवें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय किसान दिवस एवं नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी विद्या, अंबिकापुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में किसानों के सर्वांगीण उत्थान हेतु योगिक खेती के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जिसमें सकारात्मक विचारों, मेडिटेशन एवं परमात्मा से संबंध द्वारा भूमि, फसल और किसान के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ बहनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान किया। बीके विद्या दीदी ने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि योगिक खेती से न केवल रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता, उपज एवं किसान के मनोबल में भी वृद्धि होती है। मेडिटेशन के माध्यम से प्रकृति को सकाश देकर शांति एवं पवित्रता के वाइब्रेशन फैलाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ध्यान, श्रेष्ठ कर्म, नशा मुक्त जीवन एवं योगिक खेती को अपनाकर स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर गांव निर्माण का संदेश दिया गया। नशा मुक्ति पर गीत प्रस्तुति, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा नशा मुक्त एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया।

यह आयोजन किसानों, युवाओं एवं समाज को नशा मुक्त, मूल्यनिष्ठ, आध्यात्मिक एवं योगिक खेती आधारित जीवन शैली की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Surguja — share it with someone who cares.