दिनांक 20 नवम्बर 2025, अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के भव्य समापन समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक भेंट सम्पन्न हुई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विद्या दीदी ने महामहिम को ईश्वरीय सौगात एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया, जिसे राष्ट्रपति महोदया ने अत्यंत स्नेह, सरलता और विनम्रता के साथ स्वीकार किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों का कुशल-क्षेम भी आत्मीयतापूर्वक पूछा।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन, ब्रह्माकुमारी पार्वती बहन एवं ब्रह्मा कुमार खिलानंद भाई भी सम्मिलित रहे, जिन्होंने संस्था की ओर से आध्यात्मिक शुभकामनाएँ प्रस्तुत कीं।
यह संक्षिप्त किंतु महत्त्वपूर्ण भेंट राष्ट्र सेवा, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक उत्थान के प्रति ब्रह्माकुमारीज संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।






















