Brahma Kumaris

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज करनाल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज करनाल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र, सेक्टर-9 करनाल में महिला सशक्तिकरण पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था। कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य महिलाएं, डॉक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके निर्मल दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि

आज हर व्यक्ति जीवन में प्यार, शांति और सुख की तलाश करता है, लेकिन जब तक हमारे संस्कार शुद्ध और सकारात्मक नहीं होंगे तब तक सच्ची खुशी और शांति प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में संस्कार निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मां पर होती है।

उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए बताया कि

गर्भावस्था के दौरान मां के विचार और संस्कार बच्चे के जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। जैसे अभिमन्यु ने गर्भ में ही चक्रव्यूह में प्रवेश करने का ज्ञान प्राप्त किया था। इसलिए आज के समय में माताओं को सकारात्मक, आध्यात्मिक और श्रेष्ठ विचारों को अपनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारी और सशक्त बन सके।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अंजू फोगाट, प्रेसिडेंट NIMA Women Forum हरियाणा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का विकास अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर NIMA Women Forum करनाल की प्रेसिडेंट डॉ. मंजू चौधरी ने कहा कि

समाज में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। वहीं फोरम की सचिव डॉ. परविंदर कौर ने कहा कि जब महिलाएं आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती हैं तो परिवार और समाज दोनों सशक्त बनते हैं।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज कुंजपुरा से पधारी बीके मधु बहन ने भी महिलाओं को आत्मबल और आध्यात्मिक शक्ति से सशक्त बनने की प्रेरणा दी। वहीं बीके सारिका बहन ने सभी उपस्थितजनों को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई और बीके रजनी बहन ने भी अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर परिवार और समाज में शांति, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश फैलाएंगे। कार्यक्रम में NIMA Women Forum करनाल के अनेक सदस्य, डॉक्टर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान NIMA Women Forum द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए बीके निर्मल दीदी को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Special Days news from Karnal — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित
Mumbai
Jul 5

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन

More in Special Days

Related news you may find meaningful

View All
अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Mumbai
Jul 1

डोंबिवली में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर “हीलिंग द हीलर्स” आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन
Jul 1

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के सेवा केंद्रों द्वारा स्वास्थ्य, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं चिकित्सक सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान
Mumbai
Jul 1

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मलाड पश्चिम स्थित आदित्य आयरन सेवा केंद्र में 80 से अधिक चिकित्सकों का सम्मान

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम
Abu Road
Jun 24

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 61वें पुण्य स्मृति दिवस पर मधुबन में श्रद्धा, स्मृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का संगम

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune
Pune
Jun 24

Sacred Remembrance Day of Mateshwari Jagdamba (Mamma) Observed at Jagdamba Bhawan Meditation Retreat Centre, Pune

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया
Gurugram
Jun 24

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया

61वें स्मृति दिवस पर नागपुर, अटलादरा एवं बाराबंकी में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
Jun 24

61वें स्मृति दिवस पर नागपुर, अटलादरा एवं बाराबंकी में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को भावभीनी श्रद्धांजलि