Brahma Kumaris

भरतपुर में भव्य रक्तदान शिविर - दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर 231 यूनिट रक्त संग्रहित

भरतपुर में  भव्य रक्तदान शिविर - दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर 231 यूनिट रक्त संग्रहित
2 min

भरतपुर (राजस्थान), प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्व शांति भवन, भरतपुर में डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन राजयोगिनी ब्र. कु. कविता दीदी के निर्देशन एवं सह प्रभारी राजयोगिनी ब्र. कु. बबीता दीदी की अध्यक्षता में हुआ। दिनभर चले इस शिविर में 231 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय डॉ. सुभाष गर्ग (विधायक, भरतपुर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और युवा सम्मिलित हुए। अतिथियों ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए इसे जीवन बचाने वाली सबसे बड़ी सेवा कहा।

शिविर में डीग, रूपबास, ओल, भुसावर, वैर सहित विभिन्न स्थानों से भाई-बहनों ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी रही। एमएसजे कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने भी रक्तदान किया।

आरबीएम हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। सभी रक्तदाताओं का स्वागत तिलक, पुष्प व प्रसाद से किया गया तथा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Bharatpur — share it with someone who cares.