दिल्ली हरिनगर: एजुकेशन विंग द्वारा डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन

दिल्ली हरिनगर: एजुकेशन विंग द्वारा डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन

नई दिल्ली, हरिनगर। ब्रह्माकुमारी संस्था के शिक्षा प्रभाग द्वारा विश्व एकता और विश्वास हेतु नई शिक्षा विषय पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर एवं देशभर के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 500 शिक्षाविदों ने सहभागिता की।

सम्मेलन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश के शीर्ष शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और आध्यात्मिक नेताओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने शिक्षा प्रणाली में विज्ञान और तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, नैतिक ज्ञान और आध्यात्मिक प्रज्ञा के समावेश पर बल दिया।

मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जो नारी शक्ति का परिचायक है। यहां की आध्यात्मिक शिक्षा श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण करती है। उन्होंने राजयोग विचार प्रयोगशाला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे अद्भुत बताया।

प्रमुख आकर्षण बी.के. शिवानी का उद्बोधन रहा। उन्होंने कहा कि सृष्टि का आरंभ संकल्पों से होता है और मानव संसार संस्कारों से निर्मित होता है। बाहरी संसाधनों से पहले व्यक्ति का आंतरिक सशक्तिकरण आवश्यक है। आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राजयोग ध्यान के माध्यम से सुखद, सफल और सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मूल्य-आधारित शिक्षा और दृढ़ आत्मविश्वास ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएंगे।

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टी.जी. सीताराम ने छात्रों में बढ़ते अवसाद पर चिंता व्यक्त की और आध्यात्मिक शिक्षा को तकनीकी शिक्षा के साथ अनिवार्य बताया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के स्वयं पोर्टल और राजयोग लैब को प्रशंसनीय बताया।

शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष बी.के. मृत्युंजय ने कहा कि नई शिक्षा, नए संस्कार और नई सृजन प्रक्रिया का कार्य परमात्मा द्वारा कराया जा रहा है, जिससे भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।

मुख्य आयोजिका बी.के. डॉ. शुक्ला ने आंतरिक सशक्तिकरण हेतु राजयोग साधना को आधार बताया। बी.के. चन्द्रिका ने प्रेरणादायक विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन पर बी.के. आशा ने सामूहिक राजयोग ध्यान द्वारा डिवाइन हीलिंग का अभ्यास कराया। उपस्थित सभी ने गहन शांति, शक्ति और आनंद का अनुभव किया।

स प्रकार यह सम्मेलन शिक्षाविदों एवं प्रतिभागियों के लिए आध्यात्मिक उन्नति, मूल्यों की जागृति और शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया
Raipur
Jul 26

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई
Moscow
Jul 26

मॉस्को में भारतीय दूतावास की निदेशिका मधुर कंकना राय ने ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से ली आत्मीय विदाई

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot
Jul 26

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित
Ahmedabad
Jul 26

अहमदाबाद: विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव थिंकिंग पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Road
Jul 23

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल सम्मेलन का शुभारंभ

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

चेन्नई हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय LEAP नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
Chennai
Jul 18

चेन्नई हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में दो दिवसीय LEAP नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
Jul 16

National Workshop-cum-Meditation Retreat on "Spiritual Awakening for Success in Business" Begins at Gyan Sarovar, Abu Raj

 आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन
Abu Raj
Jul 16

आबू राज में व्यवसाय एवं उद्योग प्रभाग की पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं मेडिटेशन रिट्रीट का सफल समापन

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल
Abu Raj
Jul 13

ज्ञान सरोवर में चार दिवसीय राजनीतिक सम्मेलन का सफल समापन, मूल्यनिष्ठ नेतृत्व पर दिया गया विशेष बल

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश
Haridwar
Jul 12

हरिद्वार में दिव्य संत सम्मेलन—वर्तमान समय की चुनौतियों के आध्यात्मिक समाधान का प्रेरक संदेश