Brahma Kumaris

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास विद्यालय के शिक्षकों ने सीखा राजयोग ध्यान एवं सकारात्मक शिक्षण का महत्व

22 मई 2026 को रूस स्थित भारतीय दूतावास विद्यालय, मॉस्को के शिक्षकों के लिए माइकमारा रिट्रीट सेंटर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक सशक्तिकरण, आत्मिक संतुलन तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण के लिए राजयोग ध्यान के महत्व से अवगत कराना था।

मॉस्को का मयाक मीरा रिट्रीट सेंटर इन दिनों आध्यात्मिकता और शिक्षा के सुंदर संगम का साक्षी बना। भारतीय दूतावास विद्यालय के शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारीज़ मॉस्को की निदेशिका बीके सुधा दीदी द्वारा आयोजित विशेष सत्रों में भाग लिया, जहाँ ध्यान, आत्म-प्रबंधन और विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने की कला पर गहन एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सत्र के दौरान “कक्षा में स्वयं की भावनाओं एवं विद्यार्थियों की भावनाओं का सकारात्मक प्रबंधन” तथा “शैक्षणिक सफलता के लिए आत्मसमझ एवं ध्यान” जैसे विषयों को सरल एवं प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया गया। बीके सुधा दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त, संतुलित एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से सत्र को सुना तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य श्री बिघ्नेश्वर पटनायक ने आत्मिक अनुभवों एवं स्नेहभरे वातावरण से प्रभावित होकर पत्र लिखकर बीके सुधा दीदी, बीके विजय एवं पूरी टीम के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों के मानसिक सशक्तिकरण, आत्मीय स्वागत तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन के प्रयासों की विशेष सराहना की।

इसी श्रृंखला में रिट्रीट सेंटर में आयोजित विशेष फैमिली रिट्रीट में मॉस्को सहित रूस के विभिन्न शहरों से आए ब्रह्माकुमारीज़ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिट्रीट का शुभारंभ बीके सुधा दीदी के प्रभावशाली सत्र से हुआ। समापन सत्र में वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके विजय ने “मन से सेवा” विषय पर अपने गहन आध्यात्मिक अनुभव साझा किए।

रिट्रीट के दौरान प्रतिभागियों ने प्रतिदिन मुरली चिंतन, रूह-रिहान, प्रश्नोत्तर सत्र, योगाभ्यास, दृष्टि देने की कला, मधुबन के अनुभवों की साझेदारी तथा आत्म-अभिमानी मौन की विशेष साधना का लाभ लिया। पूरे रिट्रीट में आत्मिक प्रेम, ईश्वरीय संग एवं सूक्ष्म शक्तियों की अनुभूति ने सभी प्रतिभागियों के मन को गहराई से स्पर्श किया।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with International news from Moscow — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान
Hyderabad
Jul 19

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से स्वर्णिम भविष्य निर्माण का आह्वान

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road

पंजाब में बीके डॉ. सुनीता ने सकारात्मक जीवन और राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया
Faridkot

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
New Delhi
Jul 19

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

नेपाल के पीपलबोट–बांसवारी में ब्रह्माकुमारीज़ के नवनिर्मित राजयोग सेवा केंद्र का भव्य लोकार्पण
Kathmandu

आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुए त्रिपुरा के मंत्री श्री सुधांशु दास, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
Abu Road
Jul 18

समाज कल्याण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं को पश्चिम बंगाल की मंत्री श्रीमती मालती राव रॉय ने सराहा
Kolkata

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation
Gurugram
Jul 16

Brahma Kumaris Delegation Meets BJP President Shri Nitin Nabin Ji and Shares the Message of Rajyoga Meditation

From Moscow

Happenings in your area

View All
रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन
Moscow
Jul 11

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा

ब्रह्माकुमारीज़ के दिल्ली ओआरसी प्रतिनिधि मंडल का मॉस्को में आत्मीय स्वागत, विश्व शांति का संदेश हुआ सशक्त
Moscow
Jul 4

रूस स्थित भारतीय दूतावास की प्रथम महिला लोना सिन्हा ने मॉस्को  ब्रह्माकुमारीज़ रिट्रीट सेंटर का किया सौहार्दपूर्ण दौरा
Moscow
Jul 2

मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, ब्रह्माकुमारीज़ ने दिया आंतरिक शांति और आत्मबल का संदेश
Moscow
Jun 21

मॉस्को में समर्पण उत्सव के अवसर पर सजी “सतयुगी दरबार” की दिव्य झलक
Moscow
Jun 13

Spiritual Session on Raja Yoga Meditation for Hindu Swayamsevak Sangh Members in Moscow
Moscow
Apr 13

Spiritual and Creative Programs Highlight Inner Transformation in Moscow and Petrozavodsk, Russia
Moscow
Feb 8

More in International

Related news you may find meaningful

View All
मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित
Jul 12

मॉस्को में पहली बार प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीयों का आत्मीय स्नेह मिलन एवं राजयोग परिचय कार्यक्रम आयोजित

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन
Moscow
Jul 11

रूस के मॉस्को केंद्र में तीन दिवसीय ऑनलाइन रीजनल टीचर्स रिट्रीट का सफल आयोजन

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा
Moscow
Jul 11

मॉस्को के समर चैरिटी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग मेडिटेशन सेवा

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न
St Petersburg
Jul 9

सेंट पीटर्सबर्ग में ‘स्पिरिचुअल डायमेंशन ऑफ ह्यूमन प्रोग्रेस’ पर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संवाद सम्पन्न

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar
Yangon
Jul 8

Respected Sister Jayanti's Inspiring Visit to Myanmar

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में बीके शिवानी द्वारा आत्मजागरण एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम
Zurich

टेक्सास में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की आध्यात्मिक सेवाओं पर स्वर्ण सेवा जयंती समारोह का भव्य आयोजन
Texas