प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ऊना रक्कड़ कॉलोनी (युवा प्रभाग, धार्मिक प्रभाग और शिक्षा प्रभाग) द्वारा अनुभूति प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिवाली पर्व के अवसर पर एक विशेष भट्टी कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संत धंगू वाले गुज्जर डिग्री कॉलेज, बीटन ऊना और इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू ऊना (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बी.के. भरत भूषण भाईजी, बी.के. आशा दीदीजी, बी.के. बबीता दीदी और बी.के. अवधेश भाई ने अपने मधुर एवं प्रेरणादायक शब्दों से सभी को आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और सच्चे उत्सव के अर्थ पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सच्ची दिवाली वह है, जब आत्मा की ज्योति प्रज्ज्वलित होती है और मन प्रकाशमय बनता है।
मुख्य अतिथि के रूप में इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजय बहल और रजिस्ट्रार प्रो. जे.एस. राणा उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था द्वारा समाज में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं।
लगभग 750 लोगों ने इस कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। सभी ने मिलकर आत्म-ज्योति प्रज्ज्वलित की और शांति, आनंद एवं भाईचारे का अनुभव किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारीज ऊना रक्कड़ कॉलोनी केंद्र के सहयोग से प्रेम और उमंग-उत्साह के वातावरण में किया गया। यह आयोजन सभी के हृदय में दिव्यता, सकारात्मकता और आत्मबल का संदेश छोड़ गया।
























