22 नवंबर 2025 को ब्रह्माकुमारीज़ युवा विंग द्वारा फरीदाबाद स्थित Vamani Overseas Private Limited में पॉज़िटिव चेंज कोर्स का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं कर्मचारियों में सकारात्मक सोच, तनाव–मुक्त कार्यसंस्कृति तथा आत्म–विकास की जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा आत्मशक्ति जागरण, विचारों की पवित्रता, सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए गए। प्रतिभागियों को सरल राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत, स्थिर और केंद्रित करने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे सभी ने गहन शांति और सुकून का अनुभव किया।
युवा विंग की इस पहल से उपस्थित कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सामूहिक सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक माहौल निर्माण की दिशा में मूल्यवान प्रेरणा प्राप्त की।
यह कार्यक्रम Vamani Overseas Private Limited के लिए आत्म–उन्नति और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
























