Brahma Kumaris

नशा मुक्ति ही सच्ची आज़ादी – विश्व शांति धाम, कुरुक्षेत्र पर जागरूकता सत्र सम्पन्न

2 min

विश्व शांति धाम सेवा केंद्र पर 21 सितंबर 2025 को नशा मुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र-इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार, डॉ. आर. डी. शर्मा तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन बी.के. मधु बहन ने किया। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए युवाओं को समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

डॉ. आर.डी. शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशे की लत के कारण उनका जीवन कठिन हो गया था, परंतु ब्रह्माकुमारीज संस्था और राजयोग साधना से उन्होंने नशा छोड़ा और जीवन में सकारात्मकता पाई। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि नशे से बचाने में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का नशा क्षणिक है, जबकि परमात्मा की याद का नशा जीवन को सच्चे आनंद से भर देता है।

ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन ने युवाओं को आध्यात्मिकता अपनाने और सकारात्मक जीवनशैली बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी सरोज बहन जी ने अपने प्रेरक शब्दों में कहा कि सबसे बड़ा नशा देह-अभिमान का है, जिससे तनाव और नकारात्मक कर्म बढ़ते हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा— *“स्व-परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है।”*

सत्र के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kurukshetra — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
बैतूल में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल आदिवासी महासम्मेलन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का प्रेरणादायी संबोधन
Betul
Jun 18

Kundli, Haryana – Brahma Kumaris and NIFTEM-K Sign MoU on Digital Wellness and Holistic Education
Kundli

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31