Brahma Kumaris

विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर – विश्व शांति धाम, दारा खेड़ा, कुरुक्षेत्र

विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर – विश्व शांति धाम, दारा खेड़ा, कुरुक्षेत्र
3 min

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन, कुरुक्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह मेहला, जिला कंज्यूमर जज (पानीपत) रणधीर कुमार डांगरा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान, पब्लिक हेल्थ विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार तथा दैनिक सवेरा के ब्यूरो चीफ जसबीर सिंह दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बी.के. राधा बहन ने सभी अतिथियों को बैज व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

“ये तेरा लहू एक अमृत है” गीत की गूंज के बीच रक्तदाताओं ने आध्यात्मिक एवं मानवीय भावनाओं से प्रेरित होकर रक्तदान किया। आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया इस शिविर में सिविल अस्पताल की टीम का नेतृत्व डॉ. रॉकी शर्मा ने किया, जिनके साथ जन्नत कुमार, सुमित शर्मा और नवीन कुमार ने विशेष सहयोग दिया।

अतिथियों के विचार:

रवि बतान (भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष): रक्तदान से दो जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था समाज की दिशा और दशा सुधारने का कार्य कर रही है।

डॉ. सुखबीर सिंह मेहला (सीएमओ): रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त चार व्यक्तियों के काम आता है। थैलेसीमिया, कैंसर, गर्भवती महिलाओं और हार्ट पेशेंट्स को इसकी विशेष आवश्यकता रहती है।

जज रणधीर कुमार डांगरा: रक्तदान के महत्व को अपने अनुभव से साझा किया और जीवन में जागरूकता अपनाने की प्रेरणा दी।

अनिल कुमार (एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ): सेवा भाव और निस्वार्थ कर्म ही जीवन का आधार हैं। रक्तदान महादान को और बढ़ावा देना चाहिए।

जसबीर सिंह दुग्गल (ब्यूरो चीफ, दैनिक सवेरा): यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायी है। नेपाल सहित 6000 सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर यह शिविर उनके आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है। ईर्ष्या, द्वेष और भेदभाव जैसी नकारात्मकताओं से दूर रहकर परमात्मा से प्रेम करना ही सच्चा दान है। उन्होंने कहा – “रक्तदान जीवन का उपहार है, जिससे लाखों जिंदगियों को नया जीवन मिल सकता है।”

सभी रक्तदाताओं को ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kurukshetra — share it with someone who cares.