Brahma Kumaris

संगम अभियान: मूल्य, कृतज्ञता और गरिमा का संवर्धन — मालनपुर व मातोश्री आनंद वृद्धाश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम

संगम अभियान: मूल्य, कृतज्ञता और गरिमा का संवर्धन — मालनपुर व मातोश्री आनंद वृद्धाश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम
2 min

3 दिसंबर 2025, मातोश्री आनंद वृद्धाश्रम:

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के SANGAM – Age With Pride, Live With Dignity अभियान के अंतर्गत मातोश्री आनंद वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं ईश्वरीय उपहार प्रदान किए गए, जिससे वातावरण में शांति, प्रेम और आत्मिक सुकून का अनुभव हुआ। कार्यक्रम का समापन सम्मानपूर्वक परोसे गए ब्रह्मभोजन के साथ हुआ।

इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में सम्मान, आत्मविश्वास, भावनात्मक सुख-शांति और गरिमापूर्ण जीवन को प्रोत्साहित करना था।

3 दिसंबर 2025, मालनपुर:

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, मालनपुर में एक प्रेरक आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीके ज्योति बहन ने “शिकायतें छोड़िए, धन्यवाद कीजिए” का संदेश देते हुए कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और आत्मसम्मान को जीवन का मूल आधार बताया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि जीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल सोनपाल गोरिया ने कहा कि माता-पिता, बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान परिवार और समाज की खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक है।

भोपाल से पधारे बीके महेश ने “मेरी संस्कृति मेरी पहचान” विषय पर बोलते हुए स्वदेशी अपनाने, नमस्ते की संस्कृति को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवन हेतु घर के भोजन को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास किया।

बीके सृष्टि बहन ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

अंत में बीके अर्चना बहन ने सभी को परमात्म स्मृति का गहन अनुभव कराया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Jalgaon — share it with someone who cares.