चिड़चिडेपन पर कंट्रोल पाने के तरीको के बारे में जाने

चिड़चिडेपन पर कंट्रोल पाने के तरीको के बारे में जाने

हम सभी के जीवन में कुछ ऐसे समय होते हैं, जब हम अपना बेस्ट नहीं दे पाते, आपा खो देते हैं, और बहुत चिड़चिड़ा या इरीटेटिंग महसूस करते हैं। यह इस बात का संकेत है कि, कही कुछ ठीक नहीं है और उसे ठीक करने की जरूरत है। यह किसी के प्रोवोक करने, हमारे अंदर के तनाव, दर्द, भ्रम या फिर बिना किसी स्पष्ट कारण के द्वारा भी हो सकता है। और अगर हमने समय रहते इसको कंट्रोल नही किया तो, ये चिड़चिड़ापन हमारी आदत बनकर हमारी डेली गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है, हमारे रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर हम चिड़चिड़े होकर अपनी भावनाओं को कंट्रोल नही कर पाते हैं। चिड़चिड़ापन हमारे मानसिक थकान, तनाव, असुरक्षा और चिंता के चलते आता है। और इन्ही भावनाओं से जूझते समय, अगर कोई नापसंद बात होती है, तो हम भड़क जाते हैं। यहां तक कि कोई जोर-जोर से आवाज करके खा रहा है, या ट्रैफिक में हॉर्न बजा रहा है, ऐसी छोटी – छोटी बाते हमें घंटों तक परेशान कर सकती है।

चिड़चिडेपन पर कंट्रोल पाने के लिए, इन स्टेप्स को फालो करें –

  1. सुबह जल्दी उठें, स्वयं के साथ 30 मिनट बिताएं, मेडीटेशन और आध्यात्मिक अध्ययन से अपने मन को भरपूर करें। यह आपको हर स्थिति में सही सोचने और महसूस करने में मदद करेगा।
  2. कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक व्यायाम करें। स्वस्थ शरीर से मन स्वस्थ और प्रसन्न बनेगा।
  3. हर एक या दो घंटे में कुछ समय के लिए रुकें और स्वयं को याद दिलाएं – मैं शांति का एक पुंज हूं। सबकुछ सही है।
  4. स्वस्थ और संतुलित आहार लें। मन से खाएं, इधर उधर की बातो से दूर रहें और केवल निर्धारित समय पर ही खाएं।
  5. पर्याप्त नींद ले, रोजाना सोने और जागने का समय एक जैसा हो।
  6. लोगों को मोटीवेट करने के लिए यह समझना जरुरी है कि, उनके रहने और करने के तरीके आपसे अलग होंगे। अपने आपसी मतभेदों का सम्मान करें। जरूरत पडने पर उन्हें सलाह दें, लेकिन उसके परिणाम से अलग रहें।

ऐसा करके जब आप अपने मन और शरीर का ख्याल रख लेंगे, तो आपको परिस्थितियों के बारे में चिंता करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। आप शांति से उनका सामना करेंगे, आपके अंदर धैर्यता और स्पष्टता आ जाएगी। चिड़चिडेपन पर कंट्रोल करने के लिए इन स्वमानो का अभ्यास करते हुए अनुभव करें –

मैं शांति का एक पुंज हूं… हर सुबह मैं अपने दिमाग को नर्चर करता हूं… हर दिन मैं सावधानी से अपने मन और बुद्धी का उपयोग करता हूं… हर रोज मैं अपने शरीर को राईट एनर्जी देता हूं… मैं सही आहार लेता हूं… मैं अच्छी नींद सोता हूं… मुझे अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करना है… मेरे पास बहुत समय है… मैं हर काम धैर्यता के साथ पूरा करता हूं… मैं संकट के समय भी शांति के वाईब्रेशन क्रिएट करता हूं… मैं अपने जीवन में होने वाली परिस्थितियों पर कंट्रोल करने वाला मास्टर हूं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

नकारात्मक परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने के 5 तरीके

नकारात्मक परिस्थितियों में सकारात्मक  बने रहने के 5 तरीके

हमारे जीवन में किसी भी परीस्थिति का नकारात्मक परिणाम हो सकता है, लेकिन अक्सर हम नकारात्मक परिणाम के बारे में उसके होने से पहले ही

Read More »