Brahma Kumaris

अहंकार के बिना दृढ़ रहें

अहंकार के बिना दृढ़ रहें
Journey

हमें अपने अनेकों पारिवारिक और कार्यक्षेत्र में, लोगों को प्रभावित करने और वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए, दृढ़ता से अपनी बात रखनी पड़ती है। दृढ़ता; हमें विनम्रतापूर्वक अपने विचार रखने, दूसरों का सम्मान करने, स्थिर रहने और बदलाव के प्रति लचीला रहने में मदद करती है। लेकिन यदि हम सावधान न रहें, तो हम अहंकार की ओर बढ़ सकते हैं और दूसरों को कमतर समझकर खुद को श्रेष्ठ महसूस कर सकते हैं। कई भूमिकाओं में, हमें वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए लोगों पर प्रभाव डालना होता है। हम सभी विनम्रतापूर्वक अपनी बात रखने की शुरुआत करते हैं, लेकिन कभी-कभी हम खुद को ज़िद्दी या अहंकारी होते हुए पाते हैं। आइए, इसके बारे में समझते हैं:

  1. 1दृढ़ संवाद एक ऐसा कौशल है जिसे आप अभ्यास से प्राप्त कर सकते हैं। स्पष्ट सोचें और विनम्रतापूर्वक बोलें। अपने विचारों को सही और कम शब्दों में व्यक्त करें। आत्मविश्वासी और सम्मानजनक रहें। बातचीत में जीतने की बजाय लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान दें।
  2. 2याद रखें कि आप सामने वाली शुद्ध आत्मा से बात कर रहे हैं, न कि किसी भूमिका या पद से। दूसरा व्यक्ति आपके विचारों का विरोध कर सकता है, सवाल उठा सकता है या असहमति जता सकता है। वे असभ्य भी हो सकते हैं। फिर भी उनके व्यवहार के प्रति करुणा रखें। अपने आदरपूर्ण स्वभाव को बनाए रखें और धैर्यपूर्वक सुनें।
  3. 3अपने दृष्टिकोण से हटकर उनके दृष्टिकोण को समझें। उनकी चिंताओं को भी समझें और उन्हें संबोधित करें। जब वे आपके व्यवहार से स्वयं को मूल्यवान महसूस करते हैं, तो वे आपका सम्मान करते हैं और उनके ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है।
  4. 4जब सब सहमत हो जाएं, तो शांतिपूर्वक जिम्मेदारियों का आवंटन करें, समय सीमा निर्धारित करें, नियमाें को स्थापित करें और सम्मानपूर्वक अनुशासन बनाए रखें।
  5. 5अपने मूल्यों से समझौता न करें। बिना परिणामों से डरे, दृढ़ता से उन पर कायम रहें।

आज का अभ्यास

आज हम अपनी बात दृढ़ता से रखें लेकिन हर परिस्थिति में विनम्रता और सम्मान बनाए रखते हुए दूसरों की भावनाओं को समझने का अभ्यास करें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर