Brahma Kumaris

परमात्मा की 5 सुंदर विशेषताएँ

परमात्मा की 5 सुंदर विशेषताएँ
Journey
  1. 1जिसे हर कोई परमात्मा मानता है - भारत में लोग बहुत से देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। भारत के बाहर विभिन्न धार्मिक प्रमुखों की अत्यधिक सम्मान के साथ पूजा की जाती है। लेकिन परमात्मा वह एक निराकार, सर्वोच्च ज्योतिर्मय सत्ता हैं, जो सभी गुणों के सागर हैं और जो हमेशा स्थिर रहते हैं। उन्हें विभिन्न धर्मों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे परमात्मा, ईश्वर, भगवान, अल्लाह आदि।
  2. 2सबसे उच्चतम वा श्रेष्ठ - परमात्मा विश्व के सर्वोच्च पिता, सर्वोच्च शिक्षक और सर्वोच्च गुरु हैं। वह किसी अन्य आत्मा से पालना प्राप्त नहीं करते। वास्तव में, वह परम हैं जिन्हें सभी आत्माएं पालना के लिए देखती हैं। वह अपने विवेक, गुणों और शक्तियों से विश्व की सभी आत्माओं को भरपूर करते हैं और यहां तक कि प्रकृति के 5 तत्वों को भी शुद्ध करते हैं।
  3. 3दुनिया की द्वैतताओं (ड्यूलिटीज) से परे हैं - परमात्मा वह हैं जो जन्म और पुनर्जन्म, सुख और दुख, कर्म और कर्मफल से परे हैं। वह एकमात्र स्थिर सर्वोच्च आत्मा हैं, जो हमेशा आत्मलोक में निवास करते हैं, वे शाश्वत रूप से पवित्र, आनंदमय, ज्ञानमय और शक्तिशाली हैं। वे सदा आत्मचेतन, मधुर और अत्यंत विनम्र सर्वोच्च माता-पिता हैं।
  4. 4वे ज्ञान का सागर हैं जो सब कुछ जानते हैं - परमात्मा; आत्मा, स्वयं का और विश्व नाटक के संपूर्ण विवरणों का ज्ञान रखते हैं और यह भी जानते हैं कि यह चक्रीय रूप में कैसे चलता है। वह हर जीवन की स्थिति के रहस्यों को जानते हैं और उसे कैसे हल करना है, इसका भी ज्ञान रखते हैं। जब दुख होता है तो हर कोई दिव्य सहायता के लिए उनकी ओर देखता है। उनकी बुद्धि सबसे शुद्ध और सर्वोच्च है।
  5. 5वे सिर्फ दाता हैं, लेने वाले नहीं - परमात्मा वे हैं जो कभी कुछ नहीं लेते या किसी से कुछ लेने की अपेक्षा नहीं करते। वह हमेशा देने वाले हैं; चाहे वह भौतिक हो या अभौतिक। उन्हें याद करने से न केवल हम आंतरिक रूप से पूर्ण हो जाते हैं, बल्कि हमें दुनियावी संसार में भी सफलता प्राप्त होती है और भौतिक स्तर पर भी सभी श्रेष्ठ वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
मूवी : Connect To God

मूवी : Connect To God

जब ज़िंदगी में दर्द महसूस हो और चेहरे की मुस्कान खोने लगती है, तब परमात्मा से सच्चा संबंध सब कुछ बदल सकता है। आइए देखें एक छोटे बच्चे की प्रेरणादायक कहानी, जो हमें परमात्मा के सच्चे स्वरूप — परम ज्योति बिंदु — का एहसास कराती है, और बताती है कि उनकी याद कैसे आत्मा को शांति, हिम्मत और हर मुश्किल से फिर उठ खड़े होने की शक्ति देती है।

अभी देखें

आज का अभ्यास

आज हम परमात्मा की विशेषताओं को याद करें और अपने जीवन में स्थिरता, पवित्रता और शांति को अपनाने का अभ्यास करें।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ ज्ञान पाएंWhatsApp पर