Brahma Kumaris

स्पष्टता रखें, भ्रम नहीं

स्पष्टता रखें, भ्रम नहीं
Journey

स्पष्टता के साथ जीवन जीना शांति और स्थिरता का प्रमुख आधार है। लेकिन अक्सर हम खुद को ये सोचता हुए पाते हैं कि हमें कैसा होना चाहिए, क्या करना चाहिए या किस दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए? जब मन एक भ्रमित अवस्था में प्रवेश करता है, तो यह अनिश्चितता, झुंझलाहट, चिंता और डर पैदा करता है। हम आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते हैं और खुद को खोया हुआ महसूस करते हैं। जीवन में शांति और स्थिरता के लिए स्पष्टता आवश्यक है। कभी-कभी हमारा मन भ्रमित हो जाता है। ऐसी अशांत आंतरिक स्थिति में हमारा मन बहुत सारे विचार पैदा करता है, और बुद्धि सुचारू रूप से निर्णय नहीं ले पाती है। इसलिए हमें सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अपने जीवन में स्पष्टता लाने के लिए इन बातों का पालन करें -

  1. 1भ्रम को उसी स्तर पर सोचने से हल नहीं किया जा सकता है। आपको शांत होने और अपने विचारों को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है।
  2. 2हर सुबह कम से कम 15 मिनट के लिए मेडिटेशन करें। इससे आपका मन न सिर्फ शांत होगा बल्कि जो भी भावनात्मक दर्द है वो भी साफ होगा। ये आपकी अंतर्दृष्टि या बुद्धिमत्ता को भी सक्रिय करता है ।
  3. 3अपने मन की स्थिरता में, अपना प्रश्न रखें और उत्तरों की प्रतीक्षा करें। आश्वस्त रहें कि सही उत्तर या तो तुरंत या बाद में आएंगे।
  4. 4चाहे विश्वास में, निर्णय, करियर या रिश्तों में भ्रम हो, समाधान आपके ही अंदर है। भले ही आप दूसरों से सलाह लें, लेकिन निर्णय अपनी अंतर्दृष्टि के आधार पर लें।

स्पष्टता आपको स्थिति की ज़िम्मेदारी लेने और सही प्रतिक्रियाएँ चुनने में मदद करती है। खुद के साथ बैठें और पुष्टि करें कि कैसे हम स्पष्टता की ओर बढ़ सकते हैं -

मैं एक बुद्धिमान आत्मा हूँ … मेरा हर विचार सही है … मैं हर सुबह अपने मन को सशक्त करने के लिए 15 मिनट मेडिटेशन करता हूँ … मैं अपनी अंतर्दृष्टि को प्रतिदिन मजबूत करता हूँ … मैं अपनी प्रतिक्रिया स्वयं चुनता हूँ … मैं तय करता हूँ कि मेरे लिए क्या सही है … मेरा हर निर्णय मेरे मूल्यों पर आधारित है … मेरी अंतर्दृष्टि मुझे सही उत्तर देती है … मेरा हर निर्णय सटीक है … मैं सही सोचता हूँ और कम सोचता हूँ … मैं शक्तिशाली हूँ।

आज का अभ्यास

आज हम अपने मन को शांत कर हर भ्रम से ऊपर उठने का अभ्यास करें और विश्वास रखें कि सही उत्तर हमारे भीतर ही मौजूद हैं, जो सही समय पर प्रकट होंगे।

किसे भेजें यह संदेश?किसी को आज इसकी जरूरत है

शेयर

रोज़ सुबह ज्ञान — WhatsApp चैनल पर

हर सुबह एक प्रेरणादायक संदेश सीधे आपके फ़ोन पर

2 आसान कदम

1
चैनल को Follow करें
2
ऊपर दिख रहे बेल आइकन पर टैप करेंयह नोटिफिकेशन चालू कर देता है

जेंटल रिमाइंडर: Follow करने के बाद बेल 🔔 पर टैप करना न भूलें — ताकि हर सुबह का संदेश आप तक पहुँचता रहे।

अपनी पसंद की भाषा चुनें

निजी चैनल — आपकी पहचान कोई नहीं देख सकता