आशीर्वाद/ दुआओं की सकारात्मक ऊर्जा (भाग 6)

आशीर्वाद/ दुआओं की सकारात्मक ऊर्जा (भाग 6)

मन, वचन और कर्म से सेवा

सेवा अर्थात दूसरों की सेवा करना हमारा नेचुरल स्वभाव है। जब हम दुनिया भर में दर्द और पीड़ा से जूझ रहे लोगों के बारे में सुनते या पढ़ते हैं, तो हम उनकी शारीरिक और आर्थिक मदद करने के लिए तत्पर हो जाते हैं। लेकिन इस तरह से हम कभी-कभी और केवल कुछ लोगों की मदद कर सकते हैं। और हमारी ये मदद हर बार सभी लोगों तक नहीं पहुंच सकती। तो आईये, आज के संदेश में जानें; विभिन्न प्रकार की सेवा के बारे में –

  1. कर्म/ कार्य के माध्यम से सेवा – दूसरों के लाभ या वित्तीय योगदान के लिए अपना समय, कौशल और प्रतिभा का योगदान व सहयोग करना; कार्य करने की सेवा है।
  2. शब्दों के माध्यम से सेवा – आध्यात्मिक ज्ञान, प्राप्तीयों व अनुभवों का लेन-देन और सलाह देना; शब्दों के माध्यम से सेवा करना है।
  3. विचारों के माध्यम से सेवा – प्रार्थना करते समय, मेडीटेट करते समय या किसी अन्य तरीके से परमात्मा को याद करते समय, अपनी एवेअरनेस में स्थित होकर लोगों और दुनिया के लिए शांति, प्रेम और खुशी के वाइब्रेशन रेडीएट करना; विचारों के माध्यम से सेवा करना है। अगर हम हर पल शांति, प्रेम और खुशी में रहते हैं तो हमारे ये पोजीटिव वाइब्रेशन हर पल, यहां तक कि हमारे सोते समय भी दुनिया में फैलते रहते हैं। अपने विचारों व मन द्वारा की गई सेवा सदैव की जा सकती है और सभी तक पहुंचायी जा सकती है।

प्रतिदिन हर सुबह कुछ मिनट के लिए या दिन में किसी भी समय, हम अपने शुद्ध वाइब्रेशन व आशीर्वाद दे सकते हैं; यहां तक ​​​​कि खाना बनाते समय, गाड़ी चलाते समय या चलते समय भी हम ये सेवा कर सकते हैं। मनसा सेवा करने के लिए सबसे पहले जिसे हम अपना आशीर्वाद देना चाहते हैं; उस व्यक्ति और उद्देश्य को चुनते हैं। यह हमारे अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए भी हो सकता है; जो दर्द में है, किसी पड़ोसी के लिए, किसी अजनबी के लिए; जिसके बारे में हमने देखा या सुना है, किसी शहर के लिए या फिर एक पूरे देश और दुनिया के लिए; जो संकट से गुजर रहे हैं। इस सेवा द्वारा हम कितने भी लोगों को आशीर्वाद दे सकते हैं और पोजीटिव वाइब्रेशन भेजकर उन्हें ठीक कर सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। हमारे पास यही वह शक्ति है, जिसे हम व्यक्तिगत रूप से या फिर ग्रुप्स के लिए यूज कर सकते हैं। हम इसे एक परिवार के रूप में कर सकते हैं, बच्चे इसे अपने स्कूल में प्रार्थना के समय कर सकते हैं, दोस्तों के समूह या कार्यालय के सहकर्मी एक-दूसरे के साथ और एक- दूसरे के लिए कर सकते हैं। सामूहिक रूप से व संगठन में की जाने वाली मनसा सेवा के वाइब्रेशन शक्तिशाली होते हैं और रिसल्ट भी जल्द मिलते हैं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
ईश्वर का संग जीवन को आध्यात्मिक ऊँचाई देता है। उनकी सेवा भावना, मासूमियत, विनम्रता और उदारता हमारे अंदर उतरने लगती है। इससे हम अच्छाई का प्रकाश फैलाते हैं, संतोष महसूस करते हैं और हमारे कर्म भी सेवा बन जाते हैं। जानिए परमात्मा साथ से जीवन में मिलने वाले 5 लाभ, जो आपके विचारों, शब्दों और जीवन की दिशा को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

परमात्मा साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 5)

ईश्वर का संग जीवन को आध्यात्मिक ऊँचाई देता है। उनकी सेवा भावना, मासूमियत, विनम्रता और उदारता हमारे अंदर उतरने लगती है। इससे हम अच्छाई का प्रकाश फैलाते हैं, संतोष महसूस करते हैं और हमारे कर्म भी सेवा बन जाते हैं। जानिए परमात्मा साथ से जीवन में मिलने वाले 5 लाभ, जो आपके विचारों, शब्दों और जीवन की दिशा को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

Read More »
16 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 3)

हम अक्सर इंद्रियों के सुखों के पीछे भागते हैं, लेकिन सच्चा आनंद तो परमात्मा के साथ से मिलता है। ईश्वर हमें दुनियावी सुखों से नहीं रोकते, बस इतना कहते हैं — मुझे मत भूलो। इस भाग में जानिए, कैसे ईश्वर से जुड़ाव जीवन को देता है नई दिशा, स्थायी संतोष और गहराई।

Read More »