परमात्मा के साथ बच्चों को जोड़ने के लिए 5 स्टेप्स

परमात्मा के साथ बच्चों को जोड़ने के लिए 5 स्टेप्स

  1. बच्चों को आत्मा और परमात्मा के ज्ञान से परिचित कराएं – बच्चों का मन प्रभावशाली होता है। आप उन्हें जो कुछ भी सिखाते हैं वह आसानी से आत्मसात कर लेते हैं। इसलिए उन्हें बचपन से ही आत्मा और परमात्मा के अस्तित्व और उनके स्वरूप, गुण, आध्यात्मिक घर और वर्ल्ड ड्रामा में उनके पार्ट के बारे में सिखाना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे वे आध्यात्मिक रूप से बुद्धिमान बनेंगे।
  1. बच्चों को अपने जीवन में परमात्मा के लिए जगह बनाना सिखाएं – आजकल के दुनियावी वातावरण में, बच्चों के लिए नकारात्मक रूप से प्रभावित होना बहुत आसान है| वे या तो परमात्मा को महत्व ही नहीं देते हैं, या सोचते हैं कि, आम धारणा के अनुसार वह सिर्फ एक कल्पनामात्र है। इसलिए उन्हें सुबह उठने के बाद और सोने से पहले परमात्मा को याद करने और दिन में हर कार्य में उन्हें अपने साथ रखने के लिए ट्रेन्ड करने की आवश्यकता है।
  1. बच्चों को परमात्मा का हाथ पकडाकर, उनके जीवन में सफलता पाने की राह दिखाएं – बच्चों के पढ़ाई, परीक्षा, रिश्ते-नातों, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, खेल और शौक से जुड़े कई लक्ष्य होते हैं। परमात्म साथ और उनका हाथ पकड़कर इन लक्ष्यों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसलिए बच्चों को मेडीटेशन का अभ्यास करना सीखने से लेकर; जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों का उपयोग करने के लिए मोटीवेट करना चाहिए।
  1. घर पर सामूहिक रूप से सकारात्मक एवेअरनेस पैदा करें – हर सुबह पूरे परिवार द्वारा कम से कम 15 मिनट के लिए आध्यात्मिक ज्ञान को साथ में पढ़ना या सुनना एक अच्छा आध्यात्मिक अभ्यास है। बच्चों को पूरे दिन आध्यात्मिक ज्ञान को याद रखने और उसका पालन करने की शिक्षा देनी चाहिए।
  1. बच्चों को डायरी लिखना और अपनी सभी कमजोरियों को परमात्मा को दान करना सिखाएं – माता-पिता को अपने बच्चों को परमात्मा को अपने जीवन के बारे में बताना और अपनी विशेषताओं और कमजोरियों के बारे में एक डायरी में लिखना सिखाना चाहिए। साथ ही, उनमें जो भी कमज़ोरियाँ हैं उन्हें परमात्मा को दान करने और नए गुण पैदा करने के लिए ट्रेंड किया जाना चाहिए। यह उन्हें भावनात्मक रूप से बुद्धिमान बनाएगा और परमात्मा के करीब लाएगा।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

26 april 2025 soul sustenance hindi

स्वयं को इमोशनल डिटॉक्स दें

इमोशनल डिटॉक्स से पाएँ सुकून, स्पष्टता और पॉजिटिविटी! जानें कैसे नकारात्मक सूचनाओं को फ़िल्टर कर, अपने मन को रखें शांत, स्वच्छ और ऊर्जा से भरपूर।

Read More »
25 april 2025 soul sustenance hindi

संतुष्टता का गुण स्वयं में भरें और रेडिएट करें

खुश रहने के लिए जरूरी नहीं कि सब कुछ परफेक्ट हो – संतुष्टता का गुण सिखाता है कि हम जो भी हैं और जो हमारे पास है, उसी में पूर्ण महसूस करें। यह गुण हमें मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता देता है। इसे हर दिन अपने भीतर भरें और रेडिएट करें।

Read More »
24 april 2025 soul sustenance hindi

अपने प्रियजनों के बिछड़ने पर शांति और प्रेम के वायब्रेशन दें

प्रियजनों के बिछड़ने पर दुख की जगह दें शांति और प्रेम के वायब्रेशन। जानें योग और सकारात्मक ऊर्जा से कैसे आत्मा को शांति व शक्ति प्रदान करें।

Read More »