
हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ
May 31, 2025
आमतौर पर हम सभी के लिए शुभ कामनाएं रखते हैं, लेकिन जब लोग हमारे अनुसार नहीं होते तो हम उनकी आलोचना करके अपनी निराशा दिखाते हैं। क्या आप जानते हैं कि, आलोचना में क्रोध या फिर अस्वीकृति के वायब्रेशन होते हैं, जो आलोचना किए जाने वाले व्यक्ति को चोट पहुँचाने के साथ-साथ हमारी आंतरिक शक्ति को भी ख़त्म करते हैं। इसलिए स्टेबल रहकर अपनी प्रतिक्रिया देना फायदेमंद है। क्या आपने कभी किसी बातचीत के दौरान लोगों को अच्छे रिएक्शन दिए थे, फिर भी उन्होंने इसे आलोचना या अस्वीकृति के रूप में समझा? क्या आपके निर्देश या सुझाव अक्सर लोगों को थोड़े कठोर या अपमानजनक लगते हैं? और इसके चलते आप लोगों को सलाह देना ही बंद कर देते हैं, क्योंकि आप यह समझ नहीं पाते कि, हम कैसे अपनी बात को प्रभावी तरीके से रखें? तो यहां यह समझना जरूरी है कि, रिएक्शन देते हुए यह मायने रखता है कि, हम अपनी बात को कैसे कहते हैं! परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के लिए हमारे इरादे कितने भी शुद्ध क्यों न हों, लेकिन उस समय हमें अपनी एनर्जी और वायब्रेशन का ध्यान रखना होगा। यदि हमारी एनर्जी आलोचनात्मक है तो दूसरा व्यक्ति डिफेंसिव (रक्षात्मक), कमज़ोर और आहत हो जाता है और अपने दर्द के लिए हमें जिम्मेदार ठहराता है और नेगेटिव वायब्रेशन क्रिएट करता है।
आलोचना एक तरह का भावनात्मक शोषण है, यह व्यक्ति के कार्य पर फोकस ना करके, उन्हें टारगेट करता है। इसलिए हमें समझ, प्यार और सम्मान की एनर्जी के साथ अपने रिएक्शन देने की ज़रूरत है ताकि दूसरा व्यक्ति इसे स्वीकार करे और बदलाव के लिए इच्छुक हो जाए। तो ध्यान रखें कि, अगली बार जब लोग अलग-अलग तरीकों से व्यवहार करें, काम करें जो आपके अनुसार ठीक न भी हो, तो भी उन्हें सशक्त करें। कम शब्दों का प्रयोग करते हुए धीरे बोलें और उनका मार्गदर्शन करें। साथ ही स्वयं को याद दिलाएं – मैं अपने विनम्रता पूर्वक और उपयोगी सुझाव द्वारा लोगों को सशक्त बनाता हूं। उनके परिवर्तन में मदद करता हूं और बदले में उनकी दुआएं प्राप्त करता हूं। लोगों को स्वीकार करें और उनकी आलोचना करना बंद करें, ऑर्डर देने के बजाय दयालु और देखभाल करने वाले बनें। आप पाएंगे कि, एक बार आलोचना करना बंद कर देने से आप जीवन को सराहने की अपनी क्षमता को और अधिक बढ़ा लेंगे। इसके लिए स्वयं को याद दिलाएं – मैं लोगों को गरिमा और आदर भाव के साथ करेक्ट करता हूं। जो भी कुछ गलत हुआ, उस पर फीडबैक देकर उन्हें सुधारने में मदद करता हूं।
हर दिन मेडिटेशन करें और शुभकामनाएं भेजें — मेडिटेशन और शुभकामनाओं का प्रभाव से स्वस्थ मन और शरीर पाएँ
विचारों पर नियंत्रण और सात्विक जीवन अपनाएं – पाएँ शांति, शक्ति और स्वस्थ जीवन की असली कुंजी
शरीर स्वस्थ हो, तो आत्मा प्रसन्न रहती है… आत्मा और शरीर का संतुलन बनाए रखें सकारात्मक संकल्पों के ज़रिए
जब रिजल्ट हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं होता है, तो मन में निराशा आना स्वाभाविक है। लेकिन असली शक्ति इसमें है कि हम इसे स्वीकार करें, अपने अंदर की शक्ति को जगाएं। ये अभ्यास आपको भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाता
Discover the crucial link between inner peace and deep sleep, and learn the one thing you should never do if you want to enjoy restful nights and wake up refreshed.
क्या आपके डर आपके अपने हैं या वे पिछले जन्मों से आए हैं? जानिए पिछले जन्मों का प्रभाव आपके डर, रिश्तों और व्यवहार को कैसे प्रभावित करता है और कैसे आप हीलिंग द्वारा इसे ठीक कर सकते हैं।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।