26th aug 2024 soul sustenence hindi

August 26, 2024

आइए, श्रीकृष्ण जैसे सुंदर और दिव्य बनें (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आध्यात्मिक संदेश)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यानि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन का महान महत्व है। श्रीकृष्ण एक सुंदर देवता हैं जो अपनी दिव्यता, तेजस्विता और सुंदर गुणों के लिए याद किए जाते हैं। हम सभी श्रीकृष्ण से उनकी विशेषताओं के लिए बहुत प्रेम करते हैं और यह भी जानते हैं कि वे एक विशेष देव आत्मा हैं जो अच्छाई, आनंद और प्रेम से परिपूर्ण हैं। जब हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं, तो हमें यह याद रहना चाहिए कि, हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके जैसा सुंदर और गुणवान बनना चाहिए। परमपिता परमात्मा इस समय हम सभी को स्वयं का, आत्मा का और विश्व नाटक का सुंदर ज्ञान दे रहे हैं। इस ज्ञान को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, हम आध्यात्मिक रूप से श्रीकृष्ण जैसे राजसी और दिव्य बन सकते हैं। ये ज्ञान हमें क्या सिखाता है? आइए जानें और श्रीकृष्ण जैसा बनने के लिए प्रत्यत्न करें-

 

  1. आप एक पवित्र आत्मा हैं और पवित्रता के सागर परमात्मा की संतान हैं। स्वयं को आत्मा के रूप में अनुभव करना शुरू करें और अपने जीवन के हर क्षण में परमात्मा से जुड़ें ताकि आप फिर से पवित्र बन सकें।

 

  1. आप स्वर्णिम युग या सतयुग (स्वर्ग) में एक देवता थे, जो अतीत में अस्तित्व में था। उन स्वर्णिम युग के गुणों को अपने अंदर उभारें ताकि आप उस स्वर्णिम युग में प्रवेश कर सकें, जिसे परमात्मा वर्तमान समय में फिर से स्थापित कर रहे हैं और आप फिर से देवता बन सकें।

 

  1. अपने प्रत्येक विचार, शब्द और कर्म को पूरे दिन में जाँचें और उसे दैवीय अच्छाई और दिव्य पवित्रता से भरें। अपने विचार, देखना, चलना, बोलना, खाना, सोना और दिन भर में आप जो कुछ भी करते हैं उसे राजसी देवता के समान बनाएं।

 

  1. परमात्मा को अपने जीवन का एक विशेष हिस्सा बनाएं और योग के माध्यम से उनका दिव्य मार्गदर्शन लें। उनसे हमेशा खुश रहना सीखें रहें और उस खुशी को दूसरों तक पहुँचाएं। आध्यात्मिक ज्ञान और परमात्मा की याद के आनंद में हमेशा नृत्य करते रहें।

 

  1. परमात्मा के ज्ञान पर आधारित स्वर्णिम युग की एक तस्वीर अपने मन में बनाएं। स्वर्णिम युग की सुंदरता का हर दिन चित्रण करें – कैसे आपने वहाँ अन्य देवताओं के साथ भूमिका निभाई है और साथ ही वहाँ की शारीरिक विशेषताएँ और शारीरिक सुंदरता, वस्त्र, आभूषण, भोजन, स्वास्थ्य और धन में पूर्णता, भौतिक प्रकृति और दृश्यावली, पशु और पक्षी और वहाँ के विज्ञान और उसके दिव्य उपहारों की भी कल्पना करें।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

28 march 2025 soul sustenance hindi

क्या सोशल मीडिया पर लाइक करना मायने रखता है?

क्या सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स और कमेंट्स आपकी पहचान तय करते हैं? जानें कि कैसे पब्लिक ओपीनियन से खुद को आज़ाद करें और डिजिटल लाइफ को बैलेंस में रखें।

Read More »
27 march 2025 soul sustenance hindi

अपने जीवन में 6 प्रकार की संतुष्टता लाएं

“क्या आप सच में अपने जीवन से संतुष्ट हैं? जानिए आत्मसंतुष्टि के 6 गहरे आयाम – स्वयं, रिश्ते, परमात्मा और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाकर अपने भीतर स्थायी खुशी और संतोष कैसे पाएं!”

Read More »
26 march 2025 soul sustenance hindi

ईज़ी रहें, बिजी नहीं

“क्या आप हमेशा ‘मैं बहुत बिजी हूं’ कहते हैं? यह आदत आपकी कार्यक्षमता और खुशी को कैसे प्रभावित करती है, जानें। आइए, बिजी से ईज़ी बनने का मंत्र अपनाएं और समय की कमी से मुक्त होकर जीवन का आनंद लें!”

Read More »