आइए विश्व को अपनी दुआओं (ब्लेसिंग) से हील करें (भाग 1)

April 3, 2024

आइए विश्व को अपनी दुआओं (ब्लेसिंग) से हील करें (भाग 1)

हम सब आपस में प्यार और खुशियों को साझा करते हैं, जिससे हम खुद को सारा दिन एनर्जी से भरपूर और उत्साहित महसूस करते हैं। हमारे जीवन की यात्रा में जो भी लोग हमारा साथ देते हैं उनकी दुआएं हमें हल्का रखती हैं और जीवन की कठिनाइयों का सामना करने में हमें मदद मिलती है। हमारे खुद की आध्यात्मिक शक्ति के अलावा, लोगों का साथ और उनका प्यार, हमारे अंदर ताकत और शक्तियां भर देता है। ऐसा कहा जाता है कि, प्यार भरी दुआओं से तो पहाड़ भी हिलाए जा सकते हैं, पर सच्चाई तो ये है कि, आध्यात्मिक शक्ति से भरपूर दुआएं इस पूरे प्लेनेट को भी बदल सकती हैं। और ऐसा करने के लिए हमें विश्व के सभी लोगों के साथ मिलकर ये जिम्मेवारी लेनी होगी कि- विश्व में फैले हुए दुख के वायुमंडल को अपने प्योर और पॉजिटिव विचारों की आध्यात्मिक ब्लेसिंग से परिवर्तित करने की शुभभावनाएं दें।

 

आजकल हम अखबार में, टीवी पर या आए दिन अपने आसपास हिंसा, हत्या, काम वासना के चलते अनेकों घटनाएं, दुर्घटना, शारीरिक और मानसिक कमजोरी, प्राकृतिक आपदाएं; भूकंप, बाढ़, सूखा, सुनामी, ज्वालामुखी, जंगलों में आग लगना आदि ख़बरों को देखते, पढ़ते या सुनते आ रहे हैं। इनके अलावा कुछ और दूसरे इश्यूज; गरीबी, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग और आपसी संबंधों में टकराव आदि भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, विश्व के कुछ देशों में युद्ध की स्थिति से अत्यधिक भय छाया हुआ है। ये सारी घटनाएं बहुत ही चौंका देने वाली हैं और इनकी वजह से समय-समय पर दुख और दर्द की भावना ने पूरे विश्व को जकड़ कर रखा है। ये सभी बातें हमारा ध्यान इस बात पर खिंचवा रहीं हैं कि, किस प्रकार हम दुख से भरे हुए एक संसार में रह रहे हैं, जहां के कुछ हिस्सों में लोग बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनकी खामोशी में ही उनका दर्द छुपा हुआ है। इसलिए उन्हें आज फिजिकल लेवल पर हमारी जरूरत नहीं है बल्कि पॉजिटिव और इनविजिबल; स्पिरिचुअल एनर्जी के सहयोग की बहुत अधिक जरूरत है।

(कल जारी रहेगा)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
ईश्वर का संग जीवन को आध्यात्मिक ऊँचाई देता है। उनकी सेवा भावना, मासूमियत, विनम्रता और उदारता हमारे अंदर उतरने लगती है। इससे हम अच्छाई का प्रकाश फैलाते हैं, संतोष महसूस करते हैं और हमारे कर्म भी सेवा बन जाते हैं। जानिए परमात्मा साथ से जीवन में मिलने वाले 5 लाभ, जो आपके विचारों, शब्दों और जीवन की दिशा को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

परमात्मा साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 5)

ईश्वर का संग जीवन को आध्यात्मिक ऊँचाई देता है। उनकी सेवा भावना, मासूमियत, विनम्रता और उदारता हमारे अंदर उतरने लगती है। इससे हम अच्छाई का प्रकाश फैलाते हैं, संतोष महसूस करते हैं और हमारे कर्म भी सेवा बन जाते हैं। जानिए परमात्मा साथ से जीवन में मिलने वाले 5 लाभ, जो आपके विचारों, शब्दों और जीवन की दिशा को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

Read More »
16 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 3)

हम अक्सर इंद्रियों के सुखों के पीछे भागते हैं, लेकिन सच्चा आनंद तो परमात्मा के साथ से मिलता है। ईश्वर हमें दुनियावी सुखों से नहीं रोकते, बस इतना कहते हैं — मुझे मत भूलो। इस भाग में जानिए, कैसे ईश्वर से जुड़ाव जीवन को देता है नई दिशा, स्थायी संतोष और गहराई।

Read More »