06th Dec 2024 Soul Sustenence Hindi

December 6, 2024

आओ एक सुंदर और स्वतंत्र संसार बनाएं

हम सब एक ऐसे संसार में रहते हैं जहाँ अलग-अलग देशों, भाषाओं और धर्मों वाले अरबों लोग हैं, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विविध रूप से कार्य कर रहे हैं। परमपिता परमात्मा हमारे सर्वोच्च पिता और मार्गदर्शक हैं, जो हम सबसे ऊपर हैं और हम सबकी देखभाल कर रहे हैं। वह हमें और इस संसार को प्रगति करते देख रहे हैं कि लगभग हर एक मनुष्य के पास नवीनतम तकनीक की पहुँच है। इसके माध्यम से संसार आपस में बहुत जुड़ गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन, आजकल बढ़ते संघर्षों, स्वास्थ्य समस्याओं, संबंधों में परेशानियों और तनाव के कारण लोग थकावट महसूस करने लगे हैं। कुछ लोग भलाई करने की सोच रखते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि भले कार्य कैसे करें और सभी के जीवन में शांति, प्रेम और खुशी कैसे लाएँ। इसलिए परमात्मा जो ज्ञान के सागर हैं, केवल वही यह भूमिका निभा सकते हैं।

 

परमात्मा, इस विश्व रूपी परिवार के आध्यात्मिक पिता हैं और जानते हैं कि जब तक हम सभी अपनी आंतरिक आत्मा को नहीं पहचानेंगे, परमात्मा को जानकर उनसे नहीं जुड़ेंगे और आध्यात्मिक भाईचारा नहीं अपनाएंगे, तब तक संसार एक आदर्श स्थान नहीं बन सकता। एक ऐसा संसार, जहाँ हर व्यक्ति ज्ञान, गुणों और शक्तियों से भरपूर होगा, जिसके कारण सभी काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, और नफरत जैसे दोषों से मुक्त होंगे। परमात्मा यही स्वतंत्रता हर व्यक्ति को देना चाहते हैं। और यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति आध्यात्मिक ज्ञान को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए और हर कार्य परमात्मा की याद में और ज्ञान के आधार पर करे। आइए, हम सब एकजुट होकर इस उच्चतम आध्यात्मिक लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएँ और अपने जीवन और संसार को सुंदर, मुक्त और सुखमय स्वर्ग जैसा बनाएं। 

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
14 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 1)

हर सुबह परमात्मा से जुड़ने से मिलता है हल्कापन, शांति और आत्मविश्वास। तनाव और उलझनों में भी जब ईश्वर को समाधानदाता मानें, तो जीवन की राह आसान बन जाती है। जानिए ऐसे 5 लाभ जो आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और सकारात्मक बना सकते हैं।

Read More »
13 May 2025 soul sustenance Hindi

कम बोलें, धीरे बोलें और मीठा बोलें

कम बोलना, धीरे बोलना और मीठा बोलना केवल एक कला नहीं, बल्कि प्रभावशाली कम्युनिकेशन की कुंजी है। जब हम शब्दों को सोच-समझकर बोलते हैं, तो वे सुनने वाले के दिल तक पहुंचते हैं।

Read More »
12 May 2025 soul sustenance Hindi

मुश्किल समय में लोगों से बात करें… उनके बारे में बातें न करें

रिश्तों में खुलकर बात करना क्यों ज़रूरी है? जानिए कैसे दूसरों से शिकायत करने की बजाय, अपने मतभेद सीधे उस व्यक्ति से शेयर करने से रिश्ते मजबूत बनते हैं। साथ ही, नेगेटिव वाइब्रेशन से कैसे बचें और पॉजिटिव संवाद से संबंधों को गहराई दें

Read More »