अच्छे स्वास्थ्य के लिए 5 पॉजिटिव एफरमेशन

March 14, 2024

अच्छे स्वास्थ्य के लिए 5 पॉजिटिव एफरमेशन

  1. मैं आत्मा सर्व गुणों और शक्तियों से भरपूर हूँ…. और अपने शरीर की हर एक सेल को इन गुणों और शक्तियों से भरपूर करती हूँ और अपने मन और शरीर को स्वस्थ्य बनाती हूँ, पॉजिटिव एनर्जी से भरती हूँ… मेरी सकारात्मकता मेरे इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली और मेरे जीवन को दीर्घायु बनाती है।

 

  1. मैं मस्तक के बीच एक शक्तिशाली और प्योर एनर्जी हूँ… मैं अपनी पवित्रता और शक्तियों की सुन्दर सफेद किरणें अपने भौतिक शरीर में रेडीएट करती हूँ; जिससे मेरा पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता है… मेरा शरीर और उसके सभी सिस्टम पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

 

  1. मैं पॉजिटिव विचारों, भावनाओं और नजरिए से भरपूर आत्मा हूँ… मेरा ओरा बहुत सुन्दर और चमकीला है… मेरा यही ओरा मेरी फिजिकल बॉडी पर प्रभाव डालता है और इसे सुंदर वायब्रेशन से भरपूर करता है… ये वायब्रेशन मेरे शरीर का सुरक्षा कवच हैं।

 

  1. मैं अपने शांति और स्थिरता के वायब्रेशन को अपने भोजन और दवाओं में रेडीएट करती हूँ… जिससे मेरा मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ, सुखी और शक्तिशाली बनते हैं….. मैं हमेशा सही समय और सही तरीके से पॉजिटिव हेल्थ को अट्रैक्ट करती हूँ।

 

  1. मैं आनंद के सागर परमात्मा की आनंद से भरपूर संतान आत्मा हूँ…. मेरा मानसिक और भावनात्मक हल्कापन मेरे शरीर के सभी अंगों पर अपना प्रभाव डालते हैं और उन्हें भी हल्का और आरामदायक बनाते हैं। मुझसे मिलने और देखने वाले लोग भी इससे प्रेरणा लेकर, अपने जीवन में इसी हल्केपन और स्वास्थ्य को अपनाते हैं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

17 march 2025 soul sustenance hindi

नकारात्मक विचारों को आध्यात्मिक शक्ति से बदलना (भाग 2)

अपने मन को शांत, तरोताजा और पुनर्जीवित करने के लिए इन आसान उपायों को अपनाएं। हर दिन 15 मिनट योग करें, नकारात्मकता से बचें और सही संकल्प बनाएं। अपने विचारों को व्यवस्थित करें और जीवन को अधिक सुखद बनाएं।

Read More »