March 25, 2025

आध्यात्मिक समझ से भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को समाप्त करें

भाई-बहनों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन हमें यह जाँचने की आवश्यकता है कि क्या हम वयस्क होने के बाद भी अपने भाई या बहन के प्रति असुरक्षा या ईर्ष्या का भाव रखते हैं। हम आमतौर पर भाई-बहनों की प्रतिस्पर्धा को बचपन की बात मानते हैं कि कौन अधिक ध्यान आकर्षित करता है, कौन अधिक बुद्धिमान है, कौन अधिक सुंदर है, कौन अधिक समझदार है आदि। लेकिन अक्सर ये भावनात्मक घाव वयस्क होने पर भी बने रहते हैं। आइए, इससे जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

  1. यदि आपके भाई-बहन सफल जीवन जी रहे हैं, तो क्या उनकी किसी भी उपलब्धि को देखकर आपके भीतर गहरी ईर्ष्या या असुरक्षा की भावना पैदा होती है? अगर हां, तो यह भाई-बहनों के बीच प्रतिस्पर्धा का संकेत हो सकता है।

  2. बचपन में तुलना या प्रतिस्पर्धा के कारण यह भावना उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अब आप अपने दृष्टिकोण को बदल सकते हैं। आपकी हर्ट या ईर्ष्या का कारण आपका आत्मसम्मान कम होना और स्वयं को सकारात्मक रूप से देखने में असमर्थ होना है। साथ ही, यह आपकी अपनी सफलता और उपलब्धियों को महत्व देने की असमर्थता को दर्शाता है। आध्यात्मिक ज्ञान और आत्म-स्मृति का अभ्यास करके आप स्वयं को ठीक कर सकते हैं।

  3. याद रखें कि हमारे जीवन की हर परिस्थिति बिल्कुल सटीक होती है और हमें हमारे कर्मों के अनुसार ही सफलता, मान्यता या असफलता मिलती है। इसलिए, अपने भाई-बहनों से तुलना या प्रतिस्पर्धा का कोई अर्थ नहीं है। उनके साथ जो भी सुंदर कर्मों का खाता आपने संजोया है और जो निस्वार्थ प्रेम व सम्मान बचपन से साझा किया है, उस पर ध्यान दें। उन क्षणों को याद न करें जब चीजें गलत हो गई थीं या जब आपको उनसे वह नहीं मिला जिसकी आपने अपेक्षा की थी। अतीत को जाने दें और एक नई शुरुआत करें।

मतभेद तो रहेंगे, लेकिन आपको पता है कि वे आपसे प्रेम करते हैं। उनके बोल व व्यवहार सही न भी हों, लेकिन उनकी भावनाएँ हमेशा सही रही हैं। अपने विचारों और शब्दों के माध्यम से प्रतिदिन उन्हें प्रेम और शुभकामनाएँ भेजें, जिससे आपके संबंध और अधिक मधुर बन सकें।

22 april 2025 soul sustenance hindi

जीवन में किया गया हर कर्म – चाहे वह अच्छा हो या बुरा – हमारे व्यक्तित्व, आत्मा की गहराई और परमात्मा से जुड़ाव को दर्शाता है। सही कर्म का चुनाव

Read More »
21 april 2025 soul sustenance hindi

जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जो हमारी आत्मा की परीक्षा लेते हैं। सही कर्म का चुनाव करें और जानें कैसे अच्छे कर्म हमारे आंतरिक गुणों जैसे शांति, आनंद

Read More »
20 april 2025 soul sustenance hindi

“मेडिटेशन कैसे करें?” भाग 2 में जानें परमात्मा से आत्मा का दिव्य मिलन, शांति की वर्षा और आत्मिक अनुभव की सच्ची झलक।

Read More »

Food For Thought