11th oct 2024 soul sustenence hindi

October 11, 2024

अंतर्मन के रावण को जलाकर स्वतंत्रता का अनुभव करना (भाग 1)

दशहरा का आध्यात्मिक संदेश – 12 अक्टूबर

 

दशहरा; बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है, जिसे श्रीराम और रावण के बीच के युद्ध के रूप में दर्शाया गया है। इसमें श्रीराम रावण को पराजित करते हैं और उसके नाभि पर बाण मारकर उसे मार देते हैं। नाभि; शरीर की चेतना का प्रतीक है, जो 10 मुख्य विकारों का मूल कारण है। ये 10 विकार हैं: काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, घृणा, छल, हठ और आलस्य, जो रावण के 10 सिरों द्वारा दर्शाए जाते हैं। रामायण के अनुसार, जब श्रीराम रावण के किसी भी सिर को काटते थे, तो वे फिर से प्रकट हो जाते थे। और रावण तभी मरा जब श्रीराम ने उसकी नाभि पर बाण चलाया। इसी प्रकार, जब हम आत्म-चेतना को धारण करते हैं और परमात्मा को याद करते हैं, तो हमारे शरीर की चेतना यानि देहभान समाप्त होता है और सारे विकार नष्ट हो जाते हैं।

 

श्रीराम परमात्मा का प्रतीक हैं और रावण बुराई का प्रतीक है, जो आज के समय में हर आत्मा के व्यक्तित्व पर शासन कर रही है। जब हम परमात्मा की अच्छाईयों को अपने व्यक्तित्व में धारण करते हैं, तो हम अपने व्यक्तित्व में मौजूद 10 सिर वाले रावण को जला देते हैं। हर साल रावण के पुतले का जलाना इसी प्रक्रिया का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व है, जो तब होती है जब परमात्मा दुनिया के परिवर्तन का कार्य करते हैं और रावण यानी बुराई को नष्ट करके दुनिया की सभी आत्माओं को पवित्र बनाते हैं तथा दुनिया में राम राज्य या स्वर्ग की स्थापना करते हैं। हर साल रावण को जलाने से पहले उसके पुतले की ऊंचाई को पिछले साल की तुलना में बढ़ाया दिया जाता है। यह दुनिया में बढ़ती हुई विकृतियों वा बुराइयों का प्रतीक है, जो हर साल बढ़ रही हैं और समय के साथ मानवता पर विभिन्न रूपों में अशुद्धि और नकारात्मकता का नियंत्रण हो रहा है। 

 

जब परमात्मा विश्व चक्र के अंत में यानी कलियुग या लौह युग के अंत में दुनिया के परिवर्तन का कार्य करते हैं, तब हर आत्मा, जो परमात्मा की संतान और प्रिय है, जिसे रामायण में श्री सीता द्वारा दर्शाया गया है, वह दुख में होती है और रावण के नकारात्मक प्रभाव के अधीन होती है, और उसके द्वारा बंदी बना ली जाती है। 

(कल जारी रहेगा…)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]