अपने जीवन की सैर का आनंद लें (भाग 1)

July 30, 2024

अपने जीवन की सैर का आनंद लें (भाग 1)

हम सभी अपने जीवन में, विभिन्न प्रकार की कुछ अच्छी और कुछ कठिन परिस्थितियों का अनुभव करते हैं। हमारा जीवन गतिशील है और इसमें आने वाली परिस्थितियां और अनुभव भी निरंतर बदलते रहते हैं। इस जीवन यात्रा के दौरान, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि हमारे पास हमेशा विकल्प मौजूद होते हैं कि, एक कठिन परिस्थिति का सामना करने के लिए डर या फ़िर प्यार की आंतरिक मानसिक स्थिति में रहना। प्यार के साथ किसी विशेष स्थिति का सामना करने का मतलब है कि हम दया और करुणा को अपनी प्रतिक्रिया भावना के रूप में चुन रहे हैं। साथ ही, हमें इस बात का पता है कि, यह एक अस्थायी स्थिति है और ना तो हम इसे स्वयं को परिभाषित करने देंगे और ना ही अपनी भावनाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने देंगे। कई अलग-अलग तरीकों द्वारा, हम जीवन में कठिन समय का सामना करने के तरीके की तुलना, एक पर्यटक के रूप में दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अनुभव करने से कर सकते हैं, जो केवल कुछ समय के लिए जीवन के अनुभव एकत्र कर रहा है और फिर वापस घर लौट जाएगा। आइए, इस संदेश के माध्यम से इस तुलना को एक्सप्लोर करें: 

 

  1. यात्रा के दौरान, हम अक्सर अपने टूर गाइड को अपने लिए यात्रा का कार्यक्रम बनाने देते हैं और यह तय करते हैं कि, क्या देखना है या एक स्थान पर कितना समय बिताना है? हम ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ऐसा करने से कोई और हमारे लिए योजना बनाता है निर्णय लेता है।  परिणामस्वरूप, चीजों को हमारे लिए सरल बनाता है। ऐसा करने से हम अपनी यात्रा का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसी तरह, जीवन यात्रा में, हमें अपने आप को इस तरह से प्रशिक्षित करना चाहिए कि, जीवन हमें जो भी प्रदान करे, हम उसे स्वीकार कर सकें और उसे सफल होने की एक सुंदर संभावना में बदल सकें। हमें याद रखना चाहिए कि जीवन में कोई भी स्थिति अनसुलझी नहीं है, अर्थात  कोई भी ऐसी परिस्थिति  नहीं जिसका कोई समाधान ना हो। जीवन लगातार विकसित होता जा रहा है। एक पर्यटक स्थल पर यात्री की तरह, हम अपने विचारों, शब्दों और कार्यों में, छोटे-छोटे ऑपशन चुन सकते हैं जिनका अपना एक परिणाम होगा, जिसे हमें खुशी से स्वीकार करना सीखना होगा।

(कल जारी रहेगा …)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

12th feb 2025 soul sustenence hindi

सोने से पहले काम से संबंधित बातचीत और तकनीक से डिस्कनेक्ट हों

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »
11th feb 2025 soul sustenence hindi

क्या पुनर्जन्म एक वास्तविकता है?

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »
10th feb 2025 soul sustenence hindi

दूसरों को देने वाले बनें (भाग 3)

क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।

Read More »