अपने जीवन की सैर का आनंद लें (भाग 2)

July 31, 2024

अपने जीवन की सैर का आनंद लें (भाग 2)

  1. अक्सर हम अपनी यात्राओं के दौरान, कई लोगों से मिलते हैं। हम इन लोगों के साथ कुछ नया देखने और कुछ नए अनुभव करने में बहुत समय बिताते हैं। इसी तरह, जीवन यात्रा में, हमें याद रखना चाहिए कि हम जिनसे भी मिलते हैं, वे हमें कुछ न कुछ सिखाने के लिए यहाँ हैं। इस तरह से, हम किसी ऐसे व्यक्ति को देख सकते हैं जिसने हमें कभी चोट पहुंचाई हो, तो यहाँ यह समझना होगा कि, वह हमें खुद पर काम करने का अवसर दे रहा है। इस प्रकार की सोच, हमें जीवन की विभिन्न घटनाओं को समझने और प्रतिक्रिया देने के हमारे तरीके को भी सुधारने में मदद करेगी। इस प्रकार, जीवन में सीखी गई बातों को महत्व देने से, हम स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन कर सकते हैं जिससे हम तनाव में घिरने के बजाय सशक्त महसूस करेंगे।

 

  1. एक पर्यटक बनना, यात्रा के डर को दूर करने में मदद करता है। हम अपने से ऊँचे या नीचे हर तरह के दृश्य का आनंद लेते हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि एक पर्यटक के रूप में यह हमारे लिए फायदेमंद है और हम अपने घरों में रहकर इस तरह के अनुभव नहीं बना सकते हैं। इसी तरह, जीवन में परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन अगर हम उन्हें अपनी जीवन यात्रा में आध्यात्मिक विकास लाने वाले अद्वितीय अवसरों के रूप में देखते हैं, तो वे समस्याएँ नहीं लगती हैं। क्योंकि, वास्तविक शक्ति, साहस से आती है कि हम अपने कंफर्ट ज़ोन को छोड़ दें, परिचित और सुरक्षित स्थानों से बाहर निकलें, और अज्ञात चीजों का अनुभव करें, जैसे एक यात्रा के दौरान हम एक पर्यटक के रूप में करते हैं।

(कल जारी रहेगा …)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

17 march 2025 soul sustenance hindi

नकारात्मक विचारों को आध्यात्मिक शक्ति से बदलना (भाग 2)

अपने मन को शांत, तरोताजा और पुनर्जीवित करने के लिए इन आसान उपायों को अपनाएं। हर दिन 15 मिनट योग करें, नकारात्मकता से बचें और सही संकल्प बनाएं। अपने विचारों को व्यवस्थित करें और जीवन को अधिक सुखद बनाएं।

Read More »