अपने वैल्यूज (मूल्यों) पर कायम रहें

October 31, 2023

अपने वैल्यूज (मूल्यों) पर कायम रहें

स्वयं का श्रेष्ठ वर्जन बनने के लिए, हमें न केवल आध्यात्मिक रूप से लाभ प्राप्त करने की आवश्यकता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि, हमारे पास जो भी पॉजिटिव गुण हैं; उन्हें न खोना। आमतौर पर हमारा व्यवहार हमेशा दूसरों के व्यवहार पर निर्भर करता है; यदि वे अच्छे हैं, तो हम अच्छे हैं। अन्यथा हम उनके साथ नकारात्मक व्यवहार करते हैं। लेकिन हमें यह याद रखना होगा कि, उनकी नकल करते करते हमारे अपने गुण नष्ट नहीं होने चाहिए।

आइए इससे संबंधित कुछ प्वाइंट्स को समझें:

    1. क्या आप दुनिया में गिरते नैतिकता के ग्राफ से अक्सर निराश हो जाते हैं? जब आप किसी के साथ बातचीत में अपने गुणों का उपयोग करते हैं, और वह व्यक्ति शायद ही आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स देता है, तो क्या आपको उनके जैसा व्यवहार करने का मन करता है? क्या आपने अपनी कोई वैल्यू सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि, आपके आस-पास के लोग इसको कोई इंपोर्टेंस नहीं देते हैं?
    2. हम सभी यथासंभव अच्छे और दयालु बनने का प्रयास करते हैं। परंतु समस्या यह है कि, हम दूसरे व्यक्ति से भी उतने अच्छे या उससे भी बेहतर व्यवहार की उम्मीद करते हैं। और इससे भी बड़ी समस्या यह है कि, यदि वह व्यक्ति हमारे साथ सही नहीं है, तो हम उसके व्यवहार की नकल करते हैं। और जब भी हम किसी के गलत व्यवहार की नकल करते हैं, तो हम स्वयं को अपने गुणों से दूर करते जाते हैं। अंततः अपने गुणों को त्याग देते हैं।
    3. हमारी वैल्यूज (मूल्य), गुण, प्रिंसिपल (सिद्धांत) और एथिक्स (नैतिकता) ही हमारी ताकत हैं। तो हमेशा हमें उनके अनुसार जीना चाहिए, भले ही हमारे आस-पास के लोग इनका यूज़ ना भी कर रहे हों, और वे सोचते हों कि, ये सब आजकल काम नहीं करते, तो भी हमें उन्हें कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

अन्य लोगों के पास अलग तरह के गुण हो सकते हैं जिनकी आपमें भले ही कमी हो। बस यह सुनिश्चित करें कि, आप हर समय, हर किसी के साथ अपनी वैल्यूज को यूज़ करें। स्वयं को याद दिलाएं – मैं किसी भी परिस्थिति में और कैसे भी लोगों के साथ; हर समय अपने गुणों का उपयोग करता हूं। मेरी वैल्यूज मेरे शक्तिशाली व्यक्तित्व का दर्पण हैं।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए