
अपशकुन और अंधविश्वास के प्रभाव से परे जीवन जिएं
https://youtu.be/Q2-JZbVPHhI ऐसी धारणा है कि कुछ ग्रहों, स्थानों, नंबर्स, रंगों, वस्तुओं, लोगों और या फिर कुछ दुष्ट मनुष्य-आत्माओं की एनर्जी और वाईब्रेशन जोकि साकार शरीर
November 11, 2023
दीपावली पर आध्यात्मिक संदेश 12 नवंबर
एक दीया या दीपक एक अनंत सुंदरता और आशा का प्रतीक होता है। दिवाली बुराई या अंधकार पर विजय और नए साल के आगमन का उत्सव है। लेकिन हम कौन से अंधेरों को दूर करना चाहते हैं?
तो आइए हम केवल एक दिन के लिए दिवाली न मनाएं, बल्कि अपने पूरे जीवन को दिवाली का अनुभव बनाएं।
जैसे हम अपने घरों को साफ करते हैं, आइए अपने मन से सभी “भावनात्मक ब्लॉकेज” को भी साफ करें। अपने मन के छोटे-छोटे कोनों को चेक करके अपने कठोर शब्दों, कड़वाहट, दर्द और पास्ट की सभी कड़वी यादों/दागों को हटा दें।
नए कपड़े पहनने के साथ साथ, अपने पुराने संस्कार/ आदतों: क्रोध, ईर्ष्या, चिंता, परेशानी को भी छोड़ें… और अपने ओरिजनल संस्कार: शांति, प्रेम और खुशी के गुणों को धारण करें। और अपनी सोच और परिस्थितियों पर रिएक्ट करने के बजाय रिस्पॉन्ड करने और एक नए तरह से जीवन जीने की शुरुआत करें।
दीपावली के पर्व पर जैसे हम अपने पुराने हिसाब-किताब को क्लियर कर नए खाते शुरू करते हैं, वैसे ही अपने पुराने कर्मों के हिसाब-किताब, रिश्तों की अप्रियता वा अनबन को दूर करके उन्हें एक नया पॉजिटिव मोड़ दें। कुछ भी ऐसा है जिसे हमने अभी तक पकड़ा हुआ है, उसे जाने दें, लोगों को क्षमा करें और कॉन्फ्लिक्ट को रिसॉल्व कर सारे अकाउंट्स क्लियर करें।
(कल भी जारी रहेगा…)
https://youtu.be/Q2-JZbVPHhI ऐसी धारणा है कि कुछ ग्रहों, स्थानों, नंबर्स, रंगों, वस्तुओं, लोगों और या फिर कुछ दुष्ट मनुष्य-आत्माओं की एनर्जी और वाईब्रेशन जोकि साकार शरीर
क्या भाग्य भगवान तय करते हैं या हमारे कर्म? जानिए कैसे “ला ऑफ कर्मा” आपके विचारों व कार्यों से आपका भविष्य तय करता है!
क्या आप कार्य और जीवन में संतुलन नहीं बना पा रहे? जानिए आसान तरीके जिनसे आप अपना करियर, परिवार और खुद को बराबर प्राथमिकता दे सकें।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।