
संबंधों को सुंदर बनाएं, अहंकार को त्यागें (भाग 1)
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
January 18, 2025
ब्रह्माकुमारीज में अक्सर नए आने वाले लोग यह सवाल पूछते हैं कि हम सिर्फ मेडिटेशन क्यों नहीं सीख सकते और 7 दिन के कोर्स के सभी सत्रों में शामिल होना ज़रूरी क्यों है? इसका कारण यह है कि कुछ लोग मुख्य रूप से मेडिटेशन के द्वारा मन की शांति और खुशी पाना चाहते हैं। वे तनाव से मुक्त होकर अपनी आंतरिक शक्तियां बढ़ाना चाहते हैं, ताकि वे जीवन की समस्याओं का सामना कर सकें। लेकिन इस सवाल का जवाब बहुत आसान है। जब तक हम आत्मा, परमात्मा और विश्व नाटक का पूरा ज्ञान ठीक से नहीं समझते हैं, तब तक हम मेडिटेशन में परमात्मा से सही तरीके से जुड़ नहीं सकते हैं। साथ ही, हम इसके महत्व को भी गहराई से नहीं समझ सकते हैं। मेडिटेशन न केवल हमें शांति और खुशी देता है, बल्कि यह हमें पवित्र भी बनाता है और हमारे उन नकारात्मक संस्कारों की सफ़ाई करता है, जो हमारी आत्मा में, द्वापर से अब तक हमारे द्वारा लिए गए कई जन्मों में इकट्ठा हो गए हैं। इसके अलावा, आत्मा और परमात्मा के बीच के आध्यात्मिक संबंध को सही ढंग से और गहराई से महसूस किए बिना, हमारा मेडिटेशन भी क्वॉलिटी वाला और सुंदर नहीं हो सकता।
यहां पर सिखाए जाने वाले 7 दिन के कोर्स के लिए कोई शुल्क नहीं है। आपको केवल 7 घंटे का समय देना है। और ये 7 घंटे आपके पूरे जीवन को बदल देंगे और मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से इसकी गुणवत्ता को बढ़ा देंगे। क्योंकि आप आध्यात्मिकता, आध्यात्मिक ज्ञान और कर्म के नियम से जुड़े सभी सवालों के जवाब पाएंगे और एक पवित्र व सकारात्मक जीवन जीने का तरीका सीखेंगे। आप परमात्मा के करीब आएंगे और उन्हें पूरी तरह जानने के बाद मेडिटेशन के द्वारा उनसे जुड़ेंगे। जो भी व्यक्ति यह कोर्स करना चाहता है, वह अपने निकटतम ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र से संपर्क कर सकता है। यह केंद्र परमात्मा का आध्यात्मिक घर है, जहाँ परमात्मा; हमारे आध्यात्मिक पिता हमें आध्यात्मिक ज्ञान की चाबी देते हैं, जिससे हमारा भाग्य हमेशा के लिए बदल जाता है।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
क्या आपका आत्म-सम्मान हार और जीत पर निर्भर करता है? इसे बदलें! खुद को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखने का तरीका जानें, आत्मा की शक्ति को पहचानें, और हर कर्म को खुशी से करें।
अपने दिन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने के लिए धारण करें सकारात्मक विचारों की अपनी दैनिक खुराक, सुंदर विचार और आत्म शक्ति का जवाब है आत्मा सशक्तिकरण ।
ज्वाइन पर क्लिक करने के बाद, आपको नियमित मेसेजिस प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल किया जाएगा। कम्युनिटी के नियम के तहत किसी भी सदस्य को कम्युनिटी में शामिल हुए किसी अन्य सदस्य के बारे में पता नहीं चलेगा।