19th oct 2024 soul sustenence hindi

October 19, 2024

दिखावे से बचें और विनम्रता अनुभव करें

आज की पहचान आधारित दुनिया में, हम अक्सर अपनी उपलब्धियों, संपत्ति और स्थिति को दूसरों के सामने दिखावा करने के लिए प्रेरित होते हैं। हम दिखावा करते हैं, स्वयं की प्रशंसा करते हैं और लोगों की सराहना चाहते हैं। लेकिन, विलासिता या उच्च स्थिति प्राप्त करना एक बात है, और उसका दिखावा करना बिल्कुल अलग। दिखावा करने से हम हार जीत की भाषा बोलते हैं, जबकि विनम्रता की भाषा समानता और शालीनता की होती है। आइए, इससे जुड़ी कुछ बातों को जानें:

   

  1. भले ही आप विनम्र या नम्र होना चाहते हैं, उसके लिए आपको यह चेक करने की ज़रूरत है कि क्या आप इसे अपने दैनिक जीवन में लागू कर रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी सफलताओं का प्रदर्शन करते देखना आपको भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

   

  1. विनम्रता को मज़बूत करने के लिए, अपने जीवन की हर चीज़ का सम्मान करना शुरू करें- चाहे वह लोग हों, जानवर, पौधे, या वस्तुएं। यह समझें कि इनमें से कोई भी दूसरे से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। सभी के प्रति समान आभार और देखभाल का भाव रखें।

   

  1. सभी संसाधनों का मूल्य समझें और उनका संयम से उपयोग करें, चाहे वह पानी हो, बिजली, पैसा, भोजन या कपड़े। अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को अलग करें। अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करें और आराम से जीवन जिएं। अनंत इच्छाओं पर नियंत्रण रखें।

   

  1. विनम्रता का अर्थ यह नहीं है कि आप सफलताओं को अनदेखा करें या आराम को त्याग दें। अपनी ताकत और सफलताओं को स्वीकार करें, आत्मविश्वासी रहें, लेकिन दिखावा न करें। अपना सर्वश्रेष्ठ करें और विनम्र रहें, जहां क्रेडिट देना हो, वहां दें। अपनी सारी सफलता और मान्यता परमात्मा को अर्पित करें, इसे आत्मसात कर अहंकारी न बनें।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]