डूज एंड डोंट्स ऑफ मेडिटेशन (पार्ट 2)

December 3, 2023

डूज एंड डोंट्स ऑफ मेडिटेशन (पार्ट 2)

  1. स्वयं के आत्मिक स्वरूप और अन्य आत्माओं को कार्य करते हुए देखने का अनुभव करना – मेडीटेशन का एक महत्वपूर्ण आधार “सोल कॉन्शियसनेस” है, जिसमें स्वयं को एक आत्मा; प्रकाश के स्वरूप में और ओरिजनल गुणों वाली आध्यात्मिक सत्ता के रूप में महसूस करना, अनुभव करना और अन्य आत्माओं को भी उनके ओरिजिनल गुणों के साथ कर्म करते देखना। पूरे दिन भर जितना अधिक हम इस प्रैक्टिस में रहते हैं, हमारा मेडिटेशन उतना ही सटीक और शक्तिशाली होता है।

 

  1. परमातम प्यार से भरपूर अच्छी, शुद्ध आदतें अपनाएं – मेडीटेशन में परमात्मा के साथ जुड़ने के लिए, एक शुद्ध, दिव्य मन और बुद्धि के साथ अपने आत्मिक स्वरूप को अनुभव करते हुए, अपने हर कार्य में परमात्मा के कर्तव्यों को रेडीएट करना महत्वपूर्ण है, तो जितना अधिक पूरे दिन भर हम स्वयं को इन वायब्रेशन से भरपूर रखते हैं, उतना ही अधिक हम मेडिटेशन के दौरान परमात्म प्यार को गहराई से महसूस करते हैं।

 

  1. परमात्मा की याद में स्वच्छ और ताजा शाकाहारी भोजन बनाएं और खाएं – आध्यात्मिकता का एक बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत है – जैसा अन्न, वैसा मन। यानि हमारे भोजन की पॉजिटिव एनर्जी हमारे मन को स्पिरिचुअल एनर्जी से परिपूर्ण कर देती है। इसीलिए परमात्मा की याद में शाकाहारी भोजन बनाने और खाने से मेडिटेशन में बहुत मदद मिलती है।

 

  1. सुबह मेडिटेशन के अभ्यास को सुंदर बनाने के लिए रात का भोजन हल्का और शीघ्र हो – सुबह के समय मेडिटेशन के सुंदर अनुभव के लिए; रात को जल्दी खाना, शाकाहारी और हल्का भोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आपका मन, दिमाग और शरीर हल्का रहेगा और आपके शरीर का भारीपन आपको नीचे नहीं खींचेगा और आप आसानी से अपने मन बुद्धि के साथ, शांति से भरपूर, आध्यात्मिक आत्मिक संसार की यात्रा कर सकेंगे।

 

  1. सही समय पर और अच्छी नींद लें – अच्छी तरह से और शांति से सोना आध्यात्मिक जीवनशैली का एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। क्योंकि बहुत कम समय के लिए सोने से आपका दिमाग भारी और शरीर थका हुआ हो सकता है और बहुत अधिक सोने से आपको आलसपन महसूस होगा। इसलिए, अच्छी और स्वप्न रहित नींद के लिए, सोने से पहले दिन भर के सभी विचारों को समेट कर, अपना सारा बोझ परमात्मा को सौंप दें जिससे अगले दिन आप मेडिटेशन के लिए तरोताजा रहेंगे।

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
16 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 3)

हम अक्सर इंद्रियों के सुखों के पीछे भागते हैं, लेकिन सच्चा आनंद तो परमात्मा के साथ से मिलता है। ईश्वर हमें दुनियावी सुखों से नहीं रोकते, बस इतना कहते हैं — मुझे मत भूलो। इस भाग में जानिए, कैसे ईश्वर से जुड़ाव जीवन को देता है नई दिशा, स्थायी संतोष और गहराई।

Read More »
14 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 1)

हर सुबह परमात्मा से जुड़ने से मिलता है हल्कापन, शांति और आत्मविश्वास। तनाव और उलझनों में भी जब ईश्वर को समाधानदाता मानें, तो जीवन की राह आसान बन जाती है। जानिए ऐसे 5 लाभ जो आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और सकारात्मक बना सकते हैं।

Read More »