जब हम बदलेंगे तब दूसरे लोग भी बदलेंगे (भाग 1)

January 26, 2024

जब हम बदलेंगे तब दूसरे लोग भी बदलेंगे (भाग 1)

हम सभी अपने जीवन में कई तरह के रिश्ते निभाते हैं जिनकी वजह से हमें कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है और ऐसे में हमारे मानसिक शक्ति की भी परख होती है क्योंकि रिश्ते हमारी आशाओं/ अपेक्षाओं से अलग होते हैं। कभी-कभी, हमें दूसरों की हमारे प्रति रखी गई आशाओं से बोझ महसूस होता है जिसके कारण उनसे डील करना बहुत मुश्किल हो जाता है। साथ ही, हमारा खुद के जीवन के प्रति रुझान इतना कम हो जाता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। आइए ऐसी स्थिति को एक कहानी के उदाहरण द्वारा समझते हैं; एक बार एक राजा था, जिसका साम्राज्य बहुत बड़ा था और उसके राज्य में अलग-अलग तरह के लोग रहते थे, जिनका न सिर्फ कार्य करने का तरीका अलग था, बल्कि उनके व्यक्तित्व और संस्कार भी अलग-अलग थे। कभी-कभी राजा को ये महसूस होता था कि, वो इतने सारे लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाएगा, क्योंकि उसके प्रति हर किसी की आशाएं अलग-अलग थीं। इसके अलावा, उसकी खुद की आशाएं उन सभी लोगों से इतनी ज्यादा थीं कि, उसके लिए शांति और आंतरिक स्थिरता को बनाए रखना मुश्किल होता था। फिर एक दिन राज्य के मंत्री ने राजा को ये सुझाव दिया कि – राजा को हर एक व्यक्ति की इच्छाओं के बारे में और वे क्या चाहते हैं यह न सोचकर, इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि, किस तरह से वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने रोल को अच्छी तरह से निभा सकते हैं। और साथ ही जो जैसे हो रहा है उसे उसी तरह से होने दें।

 

इसलिए, कई बार हमें दूसरों को बदलने की जगह इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि, हम स्वयं में कैसे बदलाव लाएं जिससे हमें अच्छे परिणाम प्राप्त हों। क्योंकि हमारे अंदर आए बदलाव से दूसरों को भी बदलने की प्रेरणा मिलती है। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि, हर एक व्यक्ति हमारी सोच के अनुसार कार्य या व्यवहार नहीं कर सकता, लेकिन जब हम दृढ़ता से अपने व्यवहार में परिवर्तन लाते हैं, तो समय के साथ-साथ हमारे बदलाव को देखकर उन्हें भी अपनी गलतियों का एहसास होता है और फिर वे भी हमारी इच्छाओं के अनुसार व्यवहार करने लगते हैं ।

(कल जारी रहेगा)

नज़दीकी राजयोग सेवाकेंद्र का पता पाने के लिए

[drts-directory-search directory="bk_locations" size="lg" cache="1" style="padding:15px; background-color:rgba(0,0,0,0.15); border-radius:4px;"]
14 May 2025 soul sustenance Hindi

परमात्म साथ से जीवन को बदलने वाले 5 लाभ (भाग 1)

हर सुबह परमात्मा से जुड़ने से मिलता है हल्कापन, शांति और आत्मविश्वास। तनाव और उलझनों में भी जब ईश्वर को समाधानदाता मानें, तो जीवन की राह आसान बन जाती है। जानिए ऐसे 5 लाभ जो आपके दिन की शुरुआत को बेहतर और सकारात्मक बना सकते हैं।

Read More »
13 May 2025 soul sustenance Hindi

कम बोलें, धीरे बोलें और मीठा बोलें

कम बोलना, धीरे बोलना और मीठा बोलना केवल एक कला नहीं, बल्कि प्रभावशाली कम्युनिकेशन की कुंजी है। जब हम शब्दों को सोच-समझकर बोलते हैं, तो वे सुनने वाले के दिल तक पहुंचते हैं।

Read More »
12 May 2025 soul sustenance Hindi

मुश्किल समय में लोगों से बात करें… उनके बारे में बातें न करें

रिश्तों में खुलकर बात करना क्यों ज़रूरी है? जानिए कैसे दूसरों से शिकायत करने की बजाय, अपने मतभेद सीधे उस व्यक्ति से शेयर करने से रिश्ते मजबूत बनते हैं। साथ ही, नेगेटिव वाइब्रेशन से कैसे बचें और पॉजिटिव संवाद से संबंधों को गहराई दें

Read More »